पाकिस्तान ने इस साल अभी तक 2050 बार किया सीजफायर का उल्लंघन, पुंछ-राजौरी में की गोलीबारी

Published : Sep 21, 2019, 05:52 PM ISTUpdated : Sep 21, 2019, 06:22 PM IST
पाकिस्तान ने इस साल अभी तक 2050 बार किया सीजफायर का उल्लंघन, पुंछ-राजौरी में की गोलीबारी

सार

प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान ने पहले शुक्रवार को रात आठ बजे से 10 बजे के बीच नौशेरा में सीजफायर का उल्लंघन किया और फिर रात करीब पौने 12 से देर रात दो बजे के बीच बालाकोट में छोटे हथियारों से गोलीबारी की।

जम्मू (Jammu). पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों और गांवों का निशाना बनाते हुए एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया।

शनिवार को सेना के एक प्रवक्ता ने  बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ के बालाकोट सेक्टर और राजौरी के नौशेरा में बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे। भारतीय सेना ने भी इसका मुंह तोड़ जवाब दिया।

प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान ने पहले शुक्रवार को रात आठ बजे से 10 बजे के बीच नौशेरा में सीजफायर का उल्लंघन किया और फिर रात करीब पौने 12 से देर रात दो बजे के बीच बालाकोट में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और गोले दागे और कहा कि पाकिस्तानी गोलीबारी में किसी भारतीय के हताहत होने की कोई खबर नहीं आई है।

अधिकारियों के अनुसार इस साल अभी तक पाकिस्तान ने 2050 बार सीजफायर का उल्लंघन किया है, जिसमें 21 भारतीय मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं। भारत ने लगातार पाकिस्तान से कहा है कि वह अपने बलों से 2003 सीजफायर समझौते का पालन करने और नियंत्रण रेखा तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए कहे।

 

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Nepal Flood: अपनों की राख तक नहीं मिली! 4800 परिवारों पर अब टूट सकता है नया संकट
Nepal Floods: पिघले पानी का बदला रंग, चट्टानों की दरारें..वक्त रहते क्यों नहीं मिली खतरे की चेतावनी?