पाकिस्तान: इमरान खान से ऐसी नफरत, बेटे ने लगाया पार्टी का झंडा तो पिता ने कर दी हत्या

Published : Jan 23, 2024, 01:43 PM ISTUpdated : Jan 23, 2024, 01:44 PM IST
chief Imran Khan

सार

पाकिस्तान के पेशावर में पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी का झंडा लगाने से नाराज पिता ने बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। 

पेशावर। पाकिस्तान में आम चुनाव हो रहे हैं। सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हैं। लोग भी जिस पार्टी का समर्थन कर रहे हैं उसके झंडे को अपने घर पर लगा रहे हैं। इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के प्रति गहरी नफरत भी दिख रही है।

पेशावर में एक ऐसे ही मामले में एक पिता ने अपने बेटे की हत्या कर दी। घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर के बाहरी इलाके की है। हाल ही में कतर से काम कर लौटे बेटे ने इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी का झंडा घर पर लगा दिया। पिता से इस बात को लेकर उसका विवाद हो गया। पिता नहीं चाहता था कि इमरान खान की पार्टी का झंडा उसके घर पर लगे।

पिता ने घर पर लगाया था राष्ट्रवादी अवामी नेशनल पार्टी का झंडा

जिला पुलिस अधिकारी नसीर फरीद ने कहा कि पिता ने अपने बेटे को घर पर पीटीआई का झंडा फहराने से मना किया, लेकिन बेटे ने उतारने से इनकार कर दिया। उसने यह भी कहा कि वह पीटीआई को समर्थन करना नहीं छोड़ सकता। इसके चलते विवाद इतना बढ़ा कि पिता ने अपने ही बेटे को गोली मार दी। गोली लगने से 31 साल के बेटे की मौत हो गई। वहीं, उसका पिता मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। आरोप ने पहले अपने घर पर राष्ट्रवादी अवामी नेशनल पार्टी का झंडा लगाया था।

यह भी पढ़ें- ईरान के बाद अब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के तालिबानी लड़ाकों के बीच भीषण गोलीबारी

पाकिस्तान में 8 फरवरी को होगा चुनाव

पाकिस्तान में 8 फरवरी को चुनाव होने वाले हैं। पाकिस्तान में चुनाव अक्सर हिंसा से प्रभावित होते हैं। उम्मीदवारों को बम विस्फोटों और हमलों का निशाना बनाया जाता है। इमरान खान जेल में बंद हैं। उन्हें तोशाखाना केस में गिरफ्तार किया गया था। इमरान की पार्टी ने नेता चुनाव लड़ रहे हैं। युवाओं का एक वर्ग इमरान खान का अधिक समर्थन कर रहा है। इमरान खान के सत्ता में रहने के दौरान पाकिस्तान में रिकॉर्ड महंगाई हुई थी, जिससे लोगों में उनके प्रति गुस्सा है।

यह भी पढ़ें- 24 घंटे में ही पाकिस्तान ने लिया ईरान हमले का बदला, 48 KM अंदर घुसकर किए हवाई हमले

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोप, बुरा फंसा तेज गेंदबाज!
मुंह में गिरी पत्ती थूकने पर 86 साल के बुजुर्ग पर 30000 का जुर्माना, पढ़ें इस देश की अजीब कहानी