पाकिस्तान की कराची जेल में बंद भारतीय मछुआरे की मौत, जानें कैसा हुआ हादसा?

Published : Apr 27, 2024, 11:14 AM IST
jail

सार

पाकिस्तान के कराची जेल में 18 महीने तक रहने के बाद भारतीय मछुआरे विनोद कोल की पिछले महीने गिरने के बाद मौत हो गई। अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमाओं का उल्लंघन करने के आरोप में दहानू के रहने वाले मछुआरे विनोद कोल पाकिस्तानी नेवी ने गिरफ्तार किया था।

पाकिस्तान न्यूज। पाकिस्तान के कराची जेल में 18 महीने तक रहने के बाद भारतीय मछुआरे विनोद कोल की पिछले महीने गिरने के बाद मौत हो गई। अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमाओं का उल्लंघन करने के आरोप में दहानू के रहने वाले मछुआरे विनोद कोल पाकिस्तानी नेवी ने गिरफ्तार किया था। शांति कार्यकर्ता जतिन देसाई ने कहा कि कोल कथित तौर पर 8 मार्च को जेल में गिर गए थे और उन्हें कराची के जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां 17 मार्च को उनकी मृत्यु हो गई। उनकी ये मौत पाकिस्तान की जेल में बंद किसी भारतीय मछुआरे की पहली मौत है। विनोद कोल का शव 29 अप्रैल को वाघा सीमा के जरिए भारत भेजा जाएगा। इसके बाद उम्मीद ये जताई जा रही है कि 35 भारतीय मछुआरों को 30 अप्रैल को पाकिस्तान की जेल से रिहा किया जाएगा।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कोल ने आठ अन्य लोगों के साथ 'मत्स्यगंडा 9' नाव पर काम करता था। 25 सितंबर, 2022 को गुजरात के ओखा बंदरगाह से रवाना होने के दो दिन बाद सभी नौ लोगों को पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि कोल की जेल अवधि नवंबर 2022 में समाप्त हो गई, लेकिन वह सलाखों के पीछे ही रहा।

ये भी पढ़ें: Watch Video: 'मैं सांस नहीं ले पा रहा हूं', मरने से पहले कहराता रहा अश्वेत शख्स, US में फिर से ताजा हुई जॉर्ज फ्लॉयड से जुड़ा हादसा

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अब FBI चीफ पर क्यों टेढ़ी हुई Donald Trump की निगाह: क्या जाने वाली है Kash Patel की कुर्सी?
Trump Event Shooting Mystery: शूटर कोल थॉमस एलन का चौंकाने वाला कबूलनामा, कौन था असली टारगेट?