करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन से पहले पाकिस्तान ने रिलीज किया स्पेशल सॉन्ग

Published : Nov 05, 2019, 10:15 AM ISTUpdated : Nov 05, 2019, 10:58 AM IST
करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन से पहले पाकिस्तान ने रिलीज किया स्पेशल सॉन्ग

सार

करतारपुर कॉरिडोर को लेकर पाकिस्तान ने सोमवार को एक स्पेशल सॉन्ग को रिलीज किया। बता दें कि पाकिस्तान के करतारपुर में दरबार साहिब गुरुद्वारे से भारत के गुरदासपुर में डेरा बाबा नानक मंदिर को जोड़ने वाले गलियारे का इस सप्ताह उद्घाटन किया जाएगा। जिसको लेकर काफी समय से पाकिस्तान और भारत के बीच जोरशोर से चर्चा चल रही है। जिसकी तैयारिया जारी है। कुछ ही दिनों में करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन होने वाला है।  

इस्लामाबाद. करतारपुर कॉरिडोर को लेकर पाकिस्तान ने सोमवार को एक स्पेशल सॉन्ग को रिलीज किया। बता दें कि पाकिस्तान के करतारपुर में दरबार साहिब गुरुद्वारे से भारत के गुरदासपुर में डेरा बाबा नानक मंदिर को जोड़ने वाले गलियारे का इस सप्ताह उद्घाटन किया जाएगा। जिसको लेकर काफी समय से पाकिस्तान और भारत के बीच जोरशोर से चर्चा चल रही है। जिसकी तैयारिया जारी है। कुछ ही दिनों में करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन होने वाला है।

उद्घाटन समारोह का आधिकारिक गीत है
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह गीत सूचना और प्रसारण के लिए प्रधानमंत्री के विशेष सहायक फिरदौस आशिक अवान ने जारी किया गया। यह करतारपुर कॉरिडोर उद्घाटन समारोह का आधिकारिक गीत बताया गया है। वहीं, बता दें कि इस कॉरिडोर का उद्घाटन सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की 550वीं जयंती से पहले करने का तय हुआ है और अब जयंती से पहले गीत को भी रिलीज कर दिया गया हैं।

तीर्थ यात्रियों के स्वागत में गाया जाएगा गीत
यह गीत गुरुद्वारा दरबार साहिब में करतारपुर गलियारे के उद्घाटन और गुरु नानक देव की 550वीं वर्षगांठ के अवसर पर पधारे सिख तीर्थयात्रियों का स्वागत करेगा। इस गीत में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू और एसएडी नेता हरसिमरत कौर बादल भी हैं।

9 नवंबर को होगा भव्य समारोह 
बता दें कि कॉरिडोर को 9 नवंबर को एक भव्य समारोह के दौरान खोला जाएगा। भारत और पाकिस्तान ने 24 अक्टूबर को, गुरु नानक देव की जयंती से पहले इसके उद्घाटन का मार्ग प्रशस्त करते हुए, करतारपुर साहिब कॉरिडोर के संचालन के लिए तौर-तरीकों पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

भीख मांगते-मांगते IMF का बॉस बना पाकिस्तान! साल 2027 में संभालेगा कमान
नवरात्र में मंदिर के सामने काटी गाय, फिर वहीं पर पकाया? इस यूनिवर्सिटी में मच गया बवाल!