Video:'मोदी मेहनत करने के लिए पैदा हुआ है मौज के लिए नहीं', इंडियन PM के इस बयान से डरा पाकिस्तान, देखें पाक आवाम का रिएक्शन

Published : Apr 03, 2024, 10:46 AM IST
pkaistan modi

सार

भारत कई दफा पाकिस्तान को लेकर कड़े शब्दों में चेतावनी देता रहा है कि जब तक पड़ोसी मुल्क आतंक का साथ नहीं छोड़ता है तब तक बातचीत के रास्ते बंद रहेंगे।

भारत-पाकिस्तान रिश्तें। भारत और पाकिस्तान के रिश्ते हालिया कुछ सालों में बेहतर दौर से नहीं गुजर रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी पाकिस्तान का रवैया रहा है। वो बीते कई सालों से भारतीय सरजमी पर आतंकी साजिशों में शामिल रहा है, जिसकी वजह से भारत ने उसे मुंहतोड़ जवाब भी दिया है। इनमें पुलवामा अटैक के बाद बालाकोट एयर स्ट्राइक और जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाना प्रमुख रूप से शामिल रहा है।

हालांकि, भारत कई दफा पाकिस्तान को लेकर कड़े शब्दों में चेतावनी देता रहा है कि जब तक पड़ोसी मुल्क आतंक का साथ नहीं छोड़ता है तब तक बातचीत के रास्ते बंद रहेंगे। हाल हीं में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली में एक भाषण के दौरान कहा कि मोदी मेहनत करने के लिए पैदा हुआ है मौज करने के लिए नहीं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जो काम पिछले 10 सालों में हुए हैं, वो सिर्फ ट्रेलर था पिक्चर अभी बाकी है।

पीएम मोदी के तरफ से दिए गए हलिया बयान के आधार पर पाकिस्तानी यूट्यूबर शोएब चौधरी ने पाकिस्तान के आवाम से प्रतिक्रिया ली। उन्होंने पाकिस्तानी आवाम से पूछा कि भारत के प्रधानमंत्री के बयान पर आप का क्या सोचना है। इस पर पाकिस्तानी आवाम ने कहा कि उसका (भारत) का प्राइम मिनिस्टर दुनिया के जिस मंच पर जाते हैं तो एक पाकिस्तान के बारे में एक ही बात बोलते हैं, हमें इनसे जंग लड़ने की जरूरत नहीं है ये खुद में मर जाएंगे।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी क्रिकेटर जावेद मियांदाद भारत के सबसे बड़े दुश्मन दाऊद इब्राहिम की तारीफों में पढ़े कसीदे, कहा-' जो काम मुसलमानों के लिए उसने किया...'

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अत्याचार की पराकाष्ठा! 10 महीने के बच्चे के शरीर पर 600 सुइयों के निशान
Operation Herof 2.0: 10 शहरों में बलूच का बवाल, 12 पाक सैनिक ढेर-DC किडनैप!