बता दें कि जावेद मियांदाद रिश्ते में इंडिया के टॉप मोस्ट टेररिस्ट दाऊद इब्राहिम के सम्बधी लगते हैं। उन्होंने इंटरव्यू में दाऊद इब्राहिम के साथ अपने पारिवारिक संबंधों के बारे में भी बात की।

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार जावेद मियांदाद ने भारत के सबसे बड़े दुश्मन और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की तारीफों में कसीदे पढ़े। उन्होंने एक पाकिस्तानी जर्नलिस्ट को दिए इंटरव्यू में कहा कि दाऊद इब्राहिम ने जो काम मुसलमान समुदाय के लोगों के लिए किया है न, उसके लिए उनका नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। इसे इंटरव्यू से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पाकिस्तान अनटोल्ड के अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। हालांकि,एशियानेट न्यूज मीडिया की पुष्टि नहीं करता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बता दें कि जावेद मियांदाद रिश्ते में इंडिया के टॉप मोस्ट टेररिस्ट दाऊद इब्राहिम के सम्बधी लगते हैं। उन्होंने इंटरव्यू में दाऊद इब्राहिम के साथ अपने पारिवारिक संबंधों के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि वो बहुत किस्मत वाले हैं कि उनके बेटे की शादी दाऊद के बेटी से हुई है।दाऊद की बेटी काफी पढ़ी लिखी है। उसने अंग्रेजी मीडियम स्कूल से पढ़ाई की है और बाद में यूनिवर्सिटी लेवल की पढ़ाई की है। उन्होंने कहा कि माशा अल्लाह वो बहुत खुशकिस्मत है कि उन्हें दाऊद जैसी शख्सियत के साथ रिश्ता जोड़ने का मौका मिला है। पूर्व क्रिकेटर ने बताया कि वो दाऊद को बहुत पुराने दिनों से जानते थे। उनकी दोस्ती दुबई में हुई थी।

Scroll to load tweet…

दाऊद इब्राहिम 1993 मुंबई हमले का मास्टरमांइड

भारत के टॉप मोस्ट वांटेड आतंकी दाऊद इब्राहिम को साल 1993 में हुए मुंबई हमले का मास्टरमांइड कहा जाता है। वो भारत की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले शहर मुंबई में राज करता था। उसका आंतक ऐसा था कि वो दिन-दहाड़े किसी को भी मौत के घाट उतार देता था। उसके कनेक्शन राजनेता, फिल्मी इंडस्ट्रीज के साथ भी थे। इसके अलावा उसे क्रिकेट का काफी शौक था। वो 80 और 90 के दशक में क्रिकेट में काफी सट्टा लगाता था, जिसकी वजह से वो कई दफा क्रिकेट स्टेडियम में भी दिखाई देता था। वो खासकर दुबई और शारजाह में क्रिकेट मैच देखने जाता था। हालांकि, ऐसा माना जाता है कि वो कई सालों से पाकिस्तान के कराची शहर में रहता है, जिसकी हिफाजत खुद पाकिस्तानी आर्मी करती है।

ये भी पढ़ें: खैबर पख्तूनख्वा में जमीयत के प्रमुख नेता नूर इस्लाम निज़ामी को सरेआम गोलियों से भून डाला