सीज फायर उल्लंघनों पर पाकिस्तान ने भारतीय डिप्टी हाई कमिश्नर को भेजा समन, कहा- 3 लोगों की जान गई

Published : Sep 30, 2019, 06:13 PM ISTUpdated : Sep 30, 2019, 06:26 PM IST
सीज फायर उल्लंघनों पर पाकिस्तान ने भारतीय डिप्टी हाई कमिश्नर को भेजा समन, कहा- 3 लोगों की जान गई

सार

पाकिस्तान ने दावा किया कि कथित सीज फायर उल्लंघनों में तीन लोग घायल भी हो गए और आरोप लगाया कि नियंत्रण रेखा और कामकाजी सीमा पर भारतीय सुरक्षा बल लगातार रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहे हैं।

इस्लामाबाद (Islamabad). पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा कथित सीज फायर के उल्लंघन के विरोध में भारत के डिप्टी हाई कमिश्नर गौरव अहलूवालिया को तलब किया है। पाकिस्तान ने दावा किया कि इसमें 13 साल के लड़के समेत दो लोगों की जान चली गई।

विदेश कार्यालय ने बताया कि दक्षिण एशिया और दक्षेस के महानिदेशक मोहम्मद फैसल ने अहलूवालिया को तलब किया है और 28 और 29 सितंबर को नियंत्रण रेखा पर 'बिना उकसावे के सीज फायर उल्लंघन' की निंदा की है।

पाकिस्तान का आरोप "नागरिक आबादी वाले क्षेत्रों को निशाना बना रही है भारतीय सुरक्षा बल"
पाकिस्तान ने दावा किया कि कथित सीज फायर उल्लंघनों में तीन लोग घायल भी हो गए। फैसल ने आरोप लगाया कि नियंत्रण रेखा और कामकाजी सीमा पर भारतीय सुरक्षा बल लगातार रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘भारत द्वारा अभूतपूर्व रूप से सीज फायर उल्लंघन बढ़ना साल 2017 से जारी है जब भारतीय बलों ने 1,970 सीज फायर उल्लंघन किए।’’ उन्होंने कहा कि नागरिक आबादी वाले इलाकों को जानबूझकर निशाना बनाना निश्चित तौर पर निंदनीय और मानव प्रतिष्ठा, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों और मानवीय कानूनों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि भारत द्वारा ‘‘सीज फायर उल्लंघन’’ करना क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरा है।

 

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

India-US Trade Agreement: किसने क्या खोया, क्या पाया?
US-India Trade Deal Impact: ट्रंप ने साइन किया आदेश, भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ खत्म