पाकिस्तान में आएंगे पॉलीमर प्लास्टिक के नोट, जानें क्या है वजह

Published : Aug 24, 2024, 01:37 PM IST
पाकिस्तान में आएंगे पॉलीमर प्लास्टिक के नोट, जानें क्या है वजह

सार

स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने बताया है कि दिसंबर तक सभी मौजूदा कागजी नोटों को नए सुरक्षा फीचर्स के साथ फिर से डिज़ाइन किया जाएगा।

Latest World News: पाकिस्तान जल्द ही नए पॉलीमर प्लास्टिक करेंसी नोटों का टेस्टिंग शुरू करने वाला है। सिक्यूरिटी के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है। पाकिस्तान का केंद्रीय बैंक मौजूदा सभी नोटों को नए सिरे से डिज़ाइन करने और होलोग्राम जैसे फीचर्स को शामिल करने की योजना बना रहा है। इस साल के अंत तक नए पॉलीमर प्लास्टिक करेंसी नोट जारी किए जाने की उम्मीद है. 

स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के गवर्नर जमील अहमद ने इस्लामाबाद में बैंकिंग और वित्त संबंधी सीनेट समिति को बताया कि दिसंबर तक सभी मौजूदा कागजी नोटों को नए सुरक्षा फीचर्स के साथ फिर से डिज़ाइन किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि 10, 50, 100, 500, 1000 और 5000 रुपये के नए डिज़ाइन वाले नोट दिसंबर में जारी किए जाएंगे. 

सूत्रों ने बताया कि पांच साल बाद पुराने नोटों को चलन से बाहर कर दिया जाएगा। तब तक वे प्रचलन में बने रहेंगे। सभी तरह के नोट एक साथ आम जनता के लिए जारी नहीं किए जाएंगे। अगर लोगों द्वारा इनपर अच्छे फीडबैक मिलते हैं, तो अन्य प्रकार के प्लास्टिक करेंसी जारी करने की योजना है. 

मौजूदा समय में, लगभग 40 देश पॉलीमर प्लास्टिक नोटों का उपयोग करते हैं क्योंकि इन्हें नकली बनाना मुश्किल होता है और इनमें होलोग्राम और सी-थ्रू विंडो जैसे बेहतर सुरक्षा फीचर्स होते हैं। 1998 में ऑस्ट्रेलिया पहला देश था जिसने पॉलीमर बैंक नोट पेश किए थे।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

US Election Results 2026: एलन मस्क ने फूंके ₹4700 करोड़, फिर भी ट्रंप की पार्टी हारी, भारतीय मूल के उम्मीदवारों का जलवा
Modi Trump Meeting: मनीला में मोदी-ट्रंप की मुलाकात से बदलेगी भारत की किस्मत? अटकी ट्रेड डील पर टिकी दुनिया की नजरें