कराची में पत्रकार पर पाकिस्तानी सेना को बदनाम करने का आरोप, किया गया अरेस्ट

पाकिस्तानी जर्नलिस्ट को वहां की आर्मी के खिलाफ लिखना महंगा पड़ गया। उसे शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है। इस बात की जानकारी पुलिस और जर्नलिस्ट के परिवार ने दी। बिलाल फारूकी, जो कि पाकिस्तान के डेली अंग्रेजी पेपर में काम किया करते थे।

Asianet News Hindi | Published : Sep 13, 2020 9:03 AM IST

कराची. पाकिस्तानी जर्नलिस्ट को वहां की आर्मी के खिलाफ लिखना महंगा पड़ गया। उसे शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है। इस बात की जानकारी पुलिस और जर्नलिस्ट के परिवार ने दी। बिलाल फारूकी, जो कि पाकिस्तान के डेली अंग्रेजी पेपर में काम किया करते थे। उन्हें उनके घर से अरेस्ट किया गया। 

दरअसल, पाकिस्तान के किसी शख्स ने जर्नलिस्ट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसने दावा किया था कि पत्रकार ने ट्विटर और फेसबुक पर मिलिट्री के खिलाफ पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने कहा है कि उनकी पोस्ट में धार्मिक घृणा से संबंधित सामग्री भी थी। आगे आरोप लगाया गया कि फारूकी ने पाकिस्तान सेना को बदनाम किया है, लिहाजा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

Latest Videos

फारुकी के परिवार ने पाकिस्तान की लोकल मीडिया को बताया कि पुलिस ने घर की तलाशी के दौरान उनका फोन जब्त कर लिया है। इसके अलावा अभी तक पुलिस के हाथ कोई बड़े सबूत हाथ नहीं लगे हैं। 

हालांकि, पत्रकार और प्रेस स्वतंत्रता के वकील अक्सर पाकिस्तानी सेना और उसकी एजेंसियों पर आलोचनात्मक कवरेज के खत्म करने के लिए मीडिया के आउटलेट पर दबाव डालने का आरोप लगाते रहे हैं। 

Share this article
click me!

Latest Videos

नवरात्र 2024: नोट कर लें 03 अक्टूबर को कलश स्थापना के 6 सबसे शुभ मुहूर्त
UPI से क्रेडिट कार्ड तक, 1 अक्टूबर 2024 से बदल जाएंगे ये 10 नियम
500 के नोट पर अनुपम खेर की तस्वीर, एक्टर ने पकड़ा माथा-जानें वायरल वीडियो का सच। Anupam Ker
Kolkata RG Kar Medical Collage Case LIVE: कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की सुनवाई
चुनाव से पहले गाय 'राज्यमाता' घोषित, महाराष्ट्र सरकार ने खेल दिया बड़ा दांव