G 20 की जबरदस्त सफलता से पाकिस्तानियों को लगी मिर्च, पढ़िए कैसे रोना रो रहे वहां के लोग

Published : Sep 14, 2023, 09:33 AM ISTUpdated : Sep 14, 2023, 09:40 AM IST
G20 Summit

सार

भारत की अध्यक्षता में जी20 शिखर सम्मेलन (G20 summit) के सफल आयोजन से पाकिस्तानियों को मिर्च लगी है। वे इसके लिए भारत की तारीफ करने के साथ ही अपने देश को कोस रहे हैं। 

इस्लामाबाद। 9-10 सितंबर को नई दिल्ली में भारत की अध्यक्षता में जी20 शिखर सम्मेलन (G20 summit) का आयोजन किया गया। सम्मेलन बेहद सफल रहा। अब इसको लेकर दुनियाभर से प्रतिक्रिया आ रही है। पड़ोसी देश पाकिस्तान के लोगों की भी नजरें इस कार्यक्रम पर टिकी हुईं थी। पाकिस्तानियों को इसकी सफलता से मिर्च लगी है। वे भारत की तारीफ करने के साथ ही अपने देश की स्थिति पर शर्मशार भी हो रहे हैं।

पाकिस्तान के एक व्यक्ति ने कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति, सऊदी अरब के शहजादा और दूसरे देशों के राष्ट्राध्यक्ष भारत गए। दुनिया के टॉप 20 देशों के नेता आते हैं तो यह उस देश के लिए सम्मान की बात है। इसका असर अर्थव्यवस्था पर भी पड़ता है। सौदे हुए हैं जिससे इंडिया को बहुत फायदा होगा।

सऊदी अरब के शहजादा पाकिस्तान नहीं आए

एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि सऊदी अरब के शहजादा इंडिया गए। लोगों को उम्मीद थी कि वह यहां भी आएंगे, लेकिन नहीं आए। वक्त आएगा तो यहां भी आएंगे। जब इतना बड़ा सम्मेलन होता है तो लोग देखते हैं कि देश आगे बढ़ रहा है। पूरी दुनिया देख रही है कि भारत आगे बढ़ रहा है। पाकिस्तान अभी संकट का सामना कर रहा है।

पाकिस्तान की विदेश नीति नाकाम रही

एक अन्य पाकिस्तानी ने कहा कि 75 साल से हमारी विदेश नीति नाकाम रही है। इसके चलते पड़ोसी देश में जी20 सम्मेलन हुआ। इसमें विकसित देशों ने हिस्सा लिया, लेकिन पाकिस्तान के लोगों को पता नहीं है कि पड़ोस में क्या हो रहा है। होना तो यह चाहिए कि जी20 सम्मेलन पाकिस्तान में हो, लेकिन यह भारत में हुआ। हम बहुत पीछे चले गए हैं। पिछले 5-6 साल में पाकिस्तान अर्थव्यवस्था और सुरक्षा के मामले में बहुत पीछे चला गया है। दुनिया ने हमें किनारे कर दिया है।

यह भी पढ़ें- G20 Summit 2023 की सफलता के लिए इस मुस्लिम धर्मगुरु ने की पीएम मोदी की तारीफ

भारतीयों के सिर गर्व से ऊंचे हुए

भारत में जी20 शिखर सम्मेलन आयोजित किए जाने पर एक पाकिस्तानी ने कहा कि आज हम अपनी इकोनॉमी को डिफॉल्ट होने से बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इंडिया दुनिया की 20 बड़े देशों के साथ बैठकें कर रहा है। मैं समझता हूं कि इंडिया ने यह बहुत बड़ा कदम उठाया है। इससे भारतीयों से सिर गर्व से ऊंचे हुए होंगे। सऊदी अरब के शहजादा हमारे यहां नहीं आए, लेकिन इंडिया गए। इसस समझ आता है कि लोगों के लिए भारत कितना महत्वपूर्ण हो गया है। आज हम जहां हैं वह शर्म की बात है। भारत और पाकिस्तान के पास एक जैसे प्राकृतिक संसाधन हैं। इसके बाद भी वह कहां है और हम कहां।

यह भी पढ़ें- G20 Summit 2023: बैग में ऐसा क्या छिपाकर लाए थे चीनी कि 5 स्टार होटल में नहीं करने दी जांच

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

How Sergio Gor revived Trump-Modi ties, restored momentum: Al Mason
Operation Amistad: India boosts aid to quake-hit Venezuela as toll rises