पशुपतिनाथ को भारत की सौगात, अब दिव्यांग और बुजुर्ग भी आसानी से करेंगे दर्शन

Published : Nov 27, 2019, 10:45 PM IST
पशुपतिनाथ को भारत की सौगात,  अब दिव्यांग और बुजुर्ग भी आसानी से करेंगे दर्शन

सार

भारत ने विश्वप्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के प्रशासन को बुधवार को दो इलेक्ट्रिक ऑटोरिक्शा सौंपा, जो बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं की मदद के लिए है ताकि वे आसानी से मंदिर पहुंच सकें।

काठमांडू. भारत ने विश्वप्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के प्रशासन को बुधवार को दो इलेक्ट्रिक ऑटोरिक्शा सौंपा, जो बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं की मदद के लिए है ताकि वे आसानी से मंदिर पहुंच सकें। यह नेपाल का सबसे पुराना और सबसे प्रसिद्ध मंदिर माना जाता है।

भारतीय महिला संघ (आईडब्ल्यूए) की अध्यक्ष नम्रता पुरी ने पशुपति क्षेत्र विकास न्यास (पीएडीटी) के सदस्य-सचिव प्रदीप ढकाल को ये ऑटोरिक्शा सौंपे। यह न्यास पांचवीं शताब्दी की इस मंदिर का प्रबंधन करता है।

नेपाल में नियुक्त भारत के राजदूत मंजीव सिंह पुरी भी इस अवसर पर मौजूद थे।


(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Tehran Attack: अमेरिका-इजराइल हमले में ईरानी रक्षामंत्री और कमांडर की मौत की खबर
तेहरान पर हमले की 10 EXCLUSIVE PHOTOS: जमीन से आसमान तक धुआं-धुआं