पाकिस्तान में फूटा मंहगाई बमः होश उड़ा देगा अदरक का दाम, 104 रुपए किलो बिक रही चीनी

Published : Dec 23, 2020, 10:02 AM ISTUpdated : Dec 23, 2020, 10:39 AM IST
पाकिस्तान में फूटा मंहगाई बमः होश उड़ा देगा अदरक का दाम, 104 रुपए किलो बिक रही चीनी

सार

इमरान खान के राज में पड़ोसी देश पकिस्तान की हालत बेहद खस्ता है। पाक में मंहगाई का आलम ऐसा है कि लोगों का जीना मुहाल है। पाक के बाजारों में एक अंडे की कीमत 30 रुपए तो 104 रुपए किलो चीनी बिक रही है। 60 रुपए किलो गेहूं और एक हजार रुपए किलो अदरक बिक रहा है।

इस्लामाबाद. इमरान खान के राज में पड़ोसी देश पकिस्तान की हालत बेहद खस्ता है। पाक में मंहगाई का आलम ऐसा है कि लोगों का जीना मुहाल है। पाक के बाजारों में एक अंडे की कीमत 30 रुपए तो 104 रुपए किलो चीनी बिक रही है। 60 रुपए किलो गेहूं और एक हजार रुपए किलो अदरक बिक रहा है। नया पाकिस्तान बनाने का नारा देने वाले प्रधानमंत्री इमरान खान भले ही देश में मंहगाई कम करने का दावा मीडिया इंटरव्यूज में कर रहे हों लेकिन हकीकत कुछ और ही है।

पाकिस्तान में भारी महंगाई से लोग परेशान हैं। पाकिस्तान के अखबार द डॉन के मुताबिक, देश के अधिकतर हिस्सों में ठंड में बढ़ती मांग के कारण अंडे के दाम 350 पाकिस्तानी रुपए प्रति दर्जन तक पहुंच गए हैं। पाकिस्तान की 25% से ज्यादा आबादी गरीबी रेखा के नीचे जीवन गुजारती है। ये आबादी अपने खाने में बड़े पैमाने पर अंडों का इस्तेमाल करती है। वहीं, पाकिस्तान में इस साल गेहूं की कीमत ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यहां 2400 रुपए प्रति 40 किलो यानी 60 रुपए किलो गेहूं बिक रहा है। पिछले दिसंबर में देश में हालात बेहद खराब दिखने लगे थे, जब गेहूं की कीमत 2000 रुपए प्रति 40 किलो पर पहुंच गई थी। इस साल अक्टूबर में ही यह रिकॉर्ड भी टूट गया।

चीनी और अदरक ने भी तोड़े सारे रिकॉर्ड 
पाकिस्तान में चीनी और अदरक ने भी मंहगाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. वहां के बाजारों में अदरक की कीमत तकरीबन 1000 रूपए प्रति किलो तक पहुंच गई है, वहीं चीनी भी 104 रूपए प्रति किलो बिक रही है. दूसरी ओर पाकिस्तान नए साल से गैस संकट से भी जूझने जा रहा है। देश में गैस की सप्लाई करने वाली कंपनी सुई नॉर्दर्न 500 मिलियन स्टैंडर्ड क्यूबिक फीट प्रतिदिन गैस की कमी से जूझेगी। दरअसल, इमरान खान सरकार ने समय से गैस नहीं खरीदी, जिसका खामियाजा अब देश की जनता को भुगतना पड़ सकता है।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Microsoft Layoffs: 60 हजार कर्मचारियों को Exit Offer, AI में निवेश की क्या है वजह? किन पर होगा असर?
Top 10 News: 17 कैदी फरार, Cyclone Arnab का खतरा...देश-दुनिया में आज क्या बड़ा होने वाला?