बर्लिन में पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जन सैलाव, हॉल में गूंजा वंदे मातरम्

Published : May 02, 2022, 10:16 PM IST
बर्लिन में पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जन सैलाव, हॉल में गूंजा वंदे मातरम्

सार

जर्मनी में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों ने हर्ष उल्लास से प्रधानमंत्री का स्वागत किया। वह बर्लिन में एक सामुदायिक कार्यक्रम में शामिल हुए। पीएम के स्वागत के लिए यहां जन सैलाव उमड़ा। हॉल में वंदे मातरम् गूंजा।

बर्लिन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) तीन दिवसीय यूरोपीय देशों की यात्रा पर हैं। सोमवार को वह जर्मनी पहुंचे। जर्मनी में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों ने हर्ष उल्लास से प्रधानमंत्री का स्वागत किया। वह बर्लिन में एक सामुदायिक कार्यक्रम में शामिल हुए। पीएम के स्वागत के लिए यहां जन सैलाव उमड़ा। हॉल में वंदे मातरम् गूंजा। 

भारतीय मूल के लोग पूरे उत्साह से मोदी.. मोदी.. के नारे लगाए। इस दौरान लोगों ने मोदी वन्स मोर के नारे लगाए। वे कामना कर रहे हैं कि 2024 के चुनाव में भी नरेंद्र मोदी को जीत मिले। हॉल लोगों से खचाखच भरा है। भारतीय परिधानों में आए लोग तिरंगा झंडा लहरा रहे हैं। 

 

 

बर्लिन में पीएम मोदी का गर्मजोशी से हुआ स्वागत
इससे पहले बर्लिन में मोदी का वहां बसे भारतीय समुदाय ने जिस अंदाज में स्वागत किया, उसने भारत का गौरव और मान-सम्मान दुनिया के सामने और बढ़ा दिया। महिलाओं ने भारतीय परंपराओं के हिसाब से मोदी का इस्तकबाल किया। वे भारतीय ड्रेस पहनकर आई थीं। बच्चों ने मोदी के सामने अपनी कला का प्रदर्शन किया। 

यह भी पढ़ें- जर्मनी में 'नमो' क्रेज की कुछ अद्भुत तस्वीरें: मोदी के साथ फोटो-सेल्फी लेने मीलों दूर से बर्लिन पहुंचे भारतीय

मोदी बच्चों से मिले और हिंदी मे संवाद किया। मोदी जब भारतीय समुदाय के के बीच पहुंचे, भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे गूंज उठे। हर उम्र के लोग मोदी के साथ फोटो और सेल्फी लेने के लिए उत्साहित देखे गए। भारतीय मूल के गौरांग कुटेजा PM मोदी की एक झलक पाने के 400 किमी की दूरी तय करके बर्लिन पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें-  रूस यूक्रेन जंग में कोई विजयी नहीं होगा, सभी को नुकसान होगा, भारत शांति के पक्ष में: नरेंद्र मोदी

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mexico Drug Lord Operation: एल मेंचो के सीक्रेट ठिकाना तक पहुंचने में कैसे मददगार बनी गर्लफ्रेंड?
Donald Trump Classified Documents Case: जैक स्मिथ की रिपोर्ट पर आखिर रोक क्यों लगी?