MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • जर्मनी में 'नमो' क्रेज की कुछ अद्भुत तस्वीरें: मोदी के साथ फोटो-सेल्फी लेने मीलों दूर से बर्लिन पहुंचे भारतीय

जर्मनी में 'नमो' क्रेज की कुछ अद्भुत तस्वीरें: मोदी के साथ फोटो-सेल्फी लेने मीलों दूर से बर्लिन पहुंचे भारतीय

बर्लिन. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) वर्ष, 2022 की अपनी पहली विदेश यात्रा पर हैं। वे अपनी तीन दिवसीय जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस की यात्रा के तहत सबसे पहले जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंचे। मोदी का वहां बसे भारतीय समुदाय ने जिस अंदाज में स्वागत किया, उसने भारत का गौरव और मान-सम्मान दुनिया के सामने और बढ़ा दिया। महिलाओं ने भारतीय परंपराओं के हिसाब से मोदी का इस्तकबाल किया। वे भारतीय ड्रेस पहनकर आई थीं। बच्चों ने मोदी के सामने अपनी कला का प्रदर्शन किया। मोदी बच्चों से मिले और हिंदी मे संवाद किया। मोदी जब भारतीय समुदाय के के बीच पहुंचे, भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे गूंज उठे। हर उम्र के लोग मोदी के साथ फोटो और सेल्फी लेने के लिए उत्साहित देखे गए। भारतीय मूल के गौरांग कुटेजा PM मोदी की एक झलक पाने के 400 किमी की दूरी तय करके बर्लिन पहुंचे थे। 

2 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : May 02 2022, 03:22 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

बर्लिन के बाद  प्रधानमंत्री मोदी डेनिश समकक्ष मेटे फ्रेडरिकसेन के निमंत्रण पर 3-4 मई को कोपेनहेगन की यात्रा पर रहेंगे। यहां द्विपक्षीय कार्यक्रम आयोजित और दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

28

बर्लिन जाने से पहले मोदी ने कहा था-"मेरी यूरोप यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब यह क्षेत्र कई चुनौतियों और विकल्पों का सामना कर रहा है। मैं अपने यूरोपीय भागीदारों के साथ सहयोग की भावना को मजबूत करने का इरादा रखता हूं। वे भारत की शांति और समृद्धि की खोज में महत्वपूर्ण साथी हैं।"

38

दूसरे विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद 1951 में जर्मनी के संघीय गणराज्य को मान्यता देने वाले पहले राज्यों में भारत एक है। 1990 के दशक में भारत के आर्थिक उदारीकरण और शीत युद्ध के अंत में दोनों देशों के बीच रिश्तों में काफी मजबूती आई है।

48

भारत और जर्मनी में शैक्षिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की एक लंबी परंपरा रही है। मैक्समूलर भारती-यूरोपीय भाषाओं के पहले विद्वान थे, जिन्होंने उपनिषदों और ऋगवेद का अनुवाद किया था।

58

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 6 महीने बाद विदेशी दौरे पर हैं। वे पिछले साल 29 अक्टूबर से लेकर 2 नवंबर तक इटली और यूके की यात्रा पर गए थे। कोरोनाकाल में मोदी चौथी बार विदेश दौरे पर हैं।  2021 में मोदी ने तीन विदेश यात्राएं की थीं, जबकि 2020 में कोरोना के चरम पर होने से कोई विदेश यात्रा नहीं की थी।

यह भी पढ़ें-PM की यूरोप विजिटः लड़की के हाथों में खुद की पेन्टिंग देख मंत्रमुग्ध हुए मोदी ने कहा-'भाई फोटो निकालो'
 

68

बता दें कि यूरोप महाद्वीप में भारतीय मूल के करीब 10 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं। इनकी बड़ी संख्या जर्मनी में है। 

यह भी पढ़ें-तीन दिवसीय यात्रा के तहत बर्लिन पहुंचे PM मोदी ने किया tweet-यह यात्रा भारत व जर्मनी की दोस्ती को बढ़ावा देगी

78

बर्लिन में जब पीएम मोदी का काफिला निकला, तब भी लोग वहां मौजूद रहे। अपनी इस यूरोप यात्रा को लेकर काफी आशांवित हैं मोदी।

88


मोदी के स्वागत में जगह-जगह होर्डिंग लगाए गए। उनके स्वागत के लिए पहले से ही भारतीय समुदाय के लोग पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
नरेंद्र मोदी
नरेंद्र मोदी

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
Recommended image2
Breaking: मेलबर्न में महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा चोरी, भारतीय समुदाय स्तब्ध
Recommended image3
अमेरिका टैरिफ गेम में भारत की बड़ी जीत: PM मोदी ने चीन-पाकिस्तान को कैसे पीछे छोड़ा?
Recommended image4
India US Trade Deal 2026: क्या सच में भारत को मिलेगा बड़ा फायदा? जानिए पूरी कहानी और असर
Recommended image5
Trump-Modi Trade Deal: क्या भारत सच में अमेरिकी सामानों पर ज़ीरो टैरिफ देगा? जानिए पूरा सच
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved