पाकिस्तान: जानें क्यों बेटियों के कब्र लॉक कर रहे हैं लोग, बेहद खौफनाक है सच्चाई

Published : Apr 27, 2023, 03:55 PM IST
lock on grave in pakistan

सार

पाकिस्तान में कब्र से महिलाओं के शव निकालकर रेप की घटनाएं हो रहीं हैं। इसके चलते लोग अपनी बेटियों के कब्र पर ताला लगा रहे हैं। 

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पिछले काफी समय से यौन अपराध बढ़ हुए हैं। महिलाएं घर से लेकर बाहर तक कहीं सुरक्षित नहीं हैं। यहां तक कि मौत के बाद कब्र में जाने के बाद भी महिलाओं के शव के साथ रेप की घटनाएं बढ़ गईं है। इसके चलते कुछ लोग अपनी बेटी के कब्र पर ताला लगाने लगे हैं।

जी हां, यह सच है। पाकिस्तान से ऐसी तस्वीरें आई हैं, जिसमें कब्रिस्तान में कब्र पर ताला लगा दिख रहा है। कब्र को चारों ओर से पक्की दीवार से घेरा गया है। इसके साथ ही उसपर हरे रंग का ग्रील लगाया गया है। ग्रील में बड़ा सा ताला लगाया गया है ताकि कोई वहशी कब्र खोदकर शव नहीं निकाल सके और उसके साथ अमानवीय हरकत नहीं कर सके।

पाकिस्तान के सामाजिक वातावरण ने जन्मा यौन आरोपित और दमित समाज

इस तस्वीर को साजिद यूसुफ शाह नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि पाकिस्तान में बनाए गए सामाजिक वातावरण ने एक यौन आरोपित और दमित समाज को जन्म दिया है। कुछ लोगों ने यौन हिंसा से बचाने के लिए अपनी बेटी की कब्र पर ताला लगा रहे हैं। उन्होंने ऐसी मानसिकता वाले लोगों पर भी सवाल उठाया है जो कहते हैं कि महिलाओं द्वारा ठीक तरह के कपड़े नहीं पहनने के चलते बलात्कार की घटनाएं हो रहीं हैं।

 

 

कब्रिस्तान के बाहर मिला था लड़की का शव

पाकिस्तान में कब्र खोदे जाने की कई घटनाएं हुई हैं। 2013 का एक ऐसा ही मामला बहुत चर्चित हुआ था। घटना गुजरांवाला के किला दीदार सिंह के एक कब्रिस्तान में हुई थी। कब्रिस्तान के बाहर लड़की का शव मिला था। शव के साथ बलात्कार किए जाने की बात सामने आई थी।

इसके बाद पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ ने घटना का संज्ञान लिया था और तत्काल जांच के आदेश दिए थे। लड़की की मौत एक दिन पहले करंट लगने से हुई थी। उसे परिवार ने लोगों ने दफना दिया था। स्थानीय लोगों ने कब्रिस्तान के बाहर लाश देखी थी और परिवार व पुलिस अधिकारियों को खबर किया था। पुलिस ने कहा था कि शव को सेक्सुअल इंटेंशन से कब्र से निकाला गया था।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सुनामी और भूकंप में भी अडिग जापान, हर पर्यटक को पता होनी चाहिए ये बातें
Amazon का 2030 प्लान: भारत में $35 बिलियन निवेश, AI, एक्सपोर्ट और बहुत कुछ