इंसानों से जानवरों में फैला कोरोना का संक्रमण? न्यूयॉर्क में दो पालतू बिल्लियां मिली पॉजिटिव

Published : Apr 23, 2020, 12:08 PM IST
इंसानों से जानवरों में फैला कोरोना का संक्रमण? न्यूयॉर्क में दो पालतू बिल्लियां मिली पॉजिटिव

सार

न्यूयॉर्क में इंसानों के साथ-साथ अब में दो पालतू बिल्लियां भी कोरोना से संक्रमित पाई गयी हैं। अमेरिका में पालतू पशुओं के संक्रमित होने का पहला मामला है। जानकारी के मुताबिक बिल्लियों को सांस लेने में हल्की परेशानी देखी गई। जिसके बाद उनका टेस्ट किया गया तो वो पॉजिटिव निकलीं। 

न्यूयॉर्क. कोरोना के कहर से जूझ रहे अमेरिका को अभी राहत की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। कोरोना के संक्रमण से न्यूयॉर्क सबसे ज्यादा प्रभावित है। इंसानों के साथ-साथ अब यहां न्यूयॉर्क में दो पालतू बिल्लियां भी कोरोना से संक्रमित पाई गयी हैं जो अमेरिका में पालतू पशुओं के संक्रमित होने का पहला मामला है। अमेरिका के कृषि विभाग और संघीय रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों (सीडीसी) ने बताया कि बिल्लियों को सांस लेने में हल्की परेशानी देखी गई। उनके बीमारी से उबरने की उम्मीद है। वे जिस घर में हैं, उसके लोगों से या पड़ोस से उन्हें संक्रमण होने की आशंका है।

कुछ दिन पहले शेरनी भी मिली थी संक्रमित 

इससे पहले ब्रोंक्स चिड़ियाघर में कुछ बाघों और शेरों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद अब दुनियाभर में पशुओं में वायरस के पुष्ट मामलों की संख्या में मामूली वृद्धि हुई है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक ऐसा लगता है कि कुछ पशुओं को मनुष्यों से संक्रमण हुआ होगा, लेकिन इस बात का कोई संकेत नहीं है कि पशुओं से मनुष्य संक्रमित हो रहे हैं।

लोगों को डरने की जरूरत नहीं 

सीडीसी अधिकारी केसी बॉर्टन बेहरावेश ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि लोग घबराएं नहीं। लोग पालतू पशुओं से डरे नहीं या उनकी जांच के लिए न उमड़ पड़ें।’ उन्होंने कहा, ‘इस बात का कोई प्रमाण नहीं मिला है कि पालतू पशु लोगों में बीमारी फैला रहे हैं।’

अमेरिका में कोरोना का हाल 

अमेरिका में कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 46,583 हो गई है। इस वैश्विक महामारी से किसी देश में मरने वाले लोगों की यह सर्वाधिक संख्या है। अमेरिका में 849,092 लोग इस महामारी से संक्रमित हैं। संक्रमित लोगों की यह संख्‍या लगातार बढ़ती ही जा रही है। यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 1,738 लोगों की मौत हुई है। जबकि मंगलवार को 2804 लोगों ने 1 दिन में दम तोड़ा था। 
 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

नेतन्याहू का गुपचुप UAE दौरा, अंदर क्या हुई बात? ईरान से लेकर 7 अक्टूबर तक जुड़ा मामला
400 Flights Cancelled: सैंडी की याद दिलाने वाला तूफान! 110 KMPH हवाओं ने अमेरिका के पूर्वोत्तर को झकझोरा