खाने के अभाव में सूखकर हड्डियों का ढांचा बने शेर, जान बचाने के लिए शुरू हुआ अभियान

सूडान की राजधानी खार्तूम के अल-कुरैशी पार्क में शेरों की हालत दिनों दिन खराब होती जा रही है। यहां से कई कुपोषित शेरों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन फोटो में शेर बहुत दयनीय हालत में दिखाई दे रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Jan 25, 2020 1:06 PM IST

नई दिल्ली. सूडान की राजधानी खार्तूम के अल-कुरैशी पार्क में शेरों की हालत दिनों दिन खराब होती जा रही है। यहां से कई कुपोषित शेरों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन फोटो में शेर बहुत दयनीय हालत में दिखाई दे रहे हैं। अफ्रीकन शेरों की यह हालत देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा देखा जा सकता है। जानवरों के अधिकारों की बात करने वाले कई एक्टिविस्ट ने इन शेरों को किसी बेहतर जगह में शिफ्ट करने की बात कही है। 

ओसमान ने शुरू किया अभियान 
खार्तूम के रहने वाले ओसमान सलीह ने इस अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने फेसबुक में #SudanAnimalRescue नाम से अपना कैंपेन शुरू किया और लोगों से मदद करने की अपील की। उन्होंने लिखा "जब मैने इन शेरों को पार्क में देखा तो स्तब्ध रह गया। इनकी हड्डियां बाहर झांक रही हैं। इस मुद्दे पर रुचि रखने वाले सभी लोगों और संस्थाओं से मैं मदद की अपील करता हूं।" 

Latest Videos

अंग्रेजी अखबार द गार्जियन की खबर के मुताबिक यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और कई स्थानीय लोग इन शेरों को देखने के लिए पहुंचे। इस दौरान लोगों ने कुछ इस अंदाज में सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। 

पिछले कुछ हफ्तों में हुआ यह हाल 
पार्क के अधिकारियों के मुताबिक जानवरों की यह हालत पिछले कुछ महीनों में ही हुई है। कई जानवरों ने अपना दो तिहाई वजन भी खो दिया है। इन जानवरों के लिए समय पर खाना भी उपलब्ध नहीं हो पाता। अधिकारी अपनी जेब से पैसे खर्च कर इनके खाने का इंतजाम करते हैं। जानवरों को लेकर पोस्ट वायरल होने के बाद लोगों ने मदद की और ओसमान ने इसके लिए सभी का शुक्रिया भी अदा किया।  

Share this article
click me!

Latest Videos

LIVE: हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 | ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट
हरियाणा में जीत की हैट्रिक के बाद BJP कार्यालय पर PM Modi भव्य वेलकम
कौन है हरियाणा जीत में BJP की जीत का हीरो,5 Point में जानें कांग्रेस के जबड़े से कैसे छीनी जीत
LIVE: जयराम रमेश और पवन खेड़ा द्वारा कांग्रेस पार्टी की ब्रीफिंग
हरियाणा चुनाव 2024 क्यों बुरी तरह हारी कांग्रेस? जानें 10 सबसे बड़े कारण । Election Result