पायलट के सिगरेट की तलब ने ली 66 यात्रियों की जान, 2016 में हुए विमान हादसे की वजह आई सामने

Published : Apr 27, 2022, 07:31 PM IST
पायलट के सिगरेट की तलब ने ली 66 यात्रियों की जान, 2016 में हुए विमान हादसे की वजह आई सामने

सार

मई 2016 में पेरिस से काहिरा जा रहा इजिप्ट एयर (EgyptAir) का एक विमान हादसे का शिकार हो गया था। उस समय मिस्र के अधिकारियों ने आतंकी हमले को हादसे का कारण बताया था। फ्रांस के एविएशन एक्सपर्ट्स की रिपोर्ट में हादसे का कारण बताया है। कहा गया है कि पायलट ने सिगरेट पीने के लिए लाइटर जलाया था, जिसके चलते कॉकपिट में आग लग गई थी।

पेरिस। 2016 में इजिप्ट एयर (EgyptAir) का एक विमान हादसे का शिकार हो गया था। विमान में सवार सभी 66 लोगों की मौत हो गई थी। अब फ्रांस के एविएशन एक्सपर्ट्स की रिपोर्ट में हादसे का कारण बताया गया है। कहा गया है कि विमान के पायलट की सिगरेट की तलब के चलते हादसा हुआ था। पायलट ने सिगरेट सुलगाने के लिए लाइटर जलाया था। लाइटर से निकली चिंगारी के चलते कॉकपिट में आग लग गई थी।

134 पन्नों की रिपोर्ट में कहा गया है कि फ्लाइट संख्या MS804 के पायलट ने कॉकपिट में एक सिगरेट जलाई, जिससे एक इमरजेंसी मास्क से लीक होने वाले ऑक्सीजन में आग लग गई। मेंटेनेंस इंजीनियर्स ने ऑक्सीजन मास्क को नॉर्मल से इमरजेंसी पर शिफ्ट किया था। मास्क में तकनीकी गड़बड़ी थी, जिसके चलते उससे ऑक्सीजन लीक होने लगी थी। पाटलट मोहम्मद सईद अली शौकैर द्वारा सिगरेट पीने के चलते हादसा हुआ। रिपोर्ट के अनुसार मिस्र के पायलट नियमित रूप से कॉकपिट में धूम्रपान करते थे। 2016 तक एयरलाइन द्वारा इसपर प्रतिबंध नहीं लगाया गया था। रिपोर्ट को पेरिस की एक अदालत में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- आसमान में दो विमानों को बदल रहे थे पायलट, लेकिन ऐसा कुछ हुआ कि सबकी सांसें थम गई....जानिए अनोखे स्टंट की कहानी

मई 2016 में हुआ था हादसा
मई 2016 में एयरबस ए 320 विमान पेरिस से काहिरा जा रहा था। यह रहस्यमय परिस्थितियों में क्रेते द्वीप के पास पूर्वी भूमध्य सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में मिस्र के 40, फ्रांस के 15, इराक के 2, कनाडा के 2 और अल्जीरिया, बेल्जियम, ब्रिटेन, चाड, पुर्तगाल, सऊदी अरब व सूडान के एक-एक यात्री की मौत हो गई थी। विमान 37000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। यह कारपाथोस के ग्रीक द्वीप से लगभग 240 किलोमीटर दूर गायब हो गया था। हादसे के बाद एक बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया गया था। समुद्र में ग्रीस के पास विमान का ब्लैक बॉक्स मिला था। दुर्घटना के समय मिस्र के अधिकारियों ने दावा किया था कि हादसा आतंकवादी हमले के चलते हुआ है।

यह भी पढ़ें- रूस ने UK में घुसकर मिलिट्री साइट्स पर दी हमलों की चेतावनी, NATO देशों को भी हड़काया, इसलिए आया गुस्सा

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अलास्का-कनाडा बॉर्डर पर 7.0 मैग्नीट्यूड का भूकंप, 20+आफ्टरशॉक्स का अलर्ट-क्या और झटके आएंगे?
पति दिल्ली में कर रहा दूसरी शादी की तैयारी-पाकिस्तानी निकिता ने PM मोदी से मांगा इंसाफ