भारत-रूस के रिश्तों की बात चली तो याद आए मिथुन दा और राजकपूर...पीएम मोदी ने किया अनोखे रिश्ते का जिक्र

Published : Jul 09, 2024, 02:58 PM IST
PM Modi Russia Visit

सार

रूस में जब भारत का जिक्र आता है तो ग्रेट शो मैन कहे जाने वाले राजकपूर की फिल्म श्री 420 की सदाबहार गीत, सिर पर लाल टोपी रूसी...फिर भी दिल है हिंदुस्तानी...जेहन में खुद-ब-खुद आ जाती है।

PM Modi Russia Visit: भाषा और संस्कृति चाहें जितनी भी भिन्न हो लेकिन दुनिया को कला और कलाकार भी एक रिश्ते की डोर में बांधने में अहम भूमिका निभाते हैं। भारतीय हिंदी सिनेमा और इसके कलाकार भी दुनिया के देशों से भारत का अनोखा रिश्ता कायम रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते रहे हैं। रूस में जब भारत का जिक्र आता है तो ग्रेट शो मैन कहे जाने वाले राजकपूर की फिल्म श्री 420 की सदाबहार गीत, सिर पर लाल टोपी रूसी...फिर भी दिल है हिंदुस्तानी...जेहन में खुद-ब-खुद आ जाती है। 80 के दशक में आई मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म डिस्को डांसर का गीत, आई एम अ डिस्को डांसर...मन में गुनगुना उठता है। पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपनी रूस यात्रा के आखिरी दिन जब भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे थे तो उन्होंने राजकपूर और मिथनु दा की भी बात कर सिनेमा प्रेमियों के दिलों की तार छेड़ दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और रूस के बीच मजबूत संबंधों पर जोर देते हुए राज कपूर और मिथुन चक्रवर्ती का जिक्र किया। पीएम मोदी ने राज कपूर की 1955 की फिल्म "श्री 420" के क्लासिक बॉलीवुड गाने "फिर भी दिल है हिंदुस्तानी" के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि हर भारतीय अपने दिल में जानता है और महसूस करता है कि जब वे 'रूस' सुनते हैं तो मन और दिल में यह भावना आती है कि रूस भारत का "सुख-दुख का साथी" है। हम सभी के दिल में - हर भारतीय के दिल में - एक गाना है कि 'सर पर लाल टोपी रूसी, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी'। उन्होंने गाने का जिक्र करते हुए राजकपूर और मिथुन चक्रवर्ती का नाम लेकर दोनों देशों के सांस्कृतिक रिश्ते पर बात की।

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Top 10 Morning News: वेनेजुएला में तबाही, भारत में मेगा निवेश, देश और दुनिया के 10 बड़े धमाके!
Venezuela Earthquake: गूगल की इस खास तकनीक ने कैसे बचाई लाखों जिंदगियां, कैसे काम करता है अलर्ट सिस्टम?