सिर पे लाल टोपी रूसी, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी...भारत-रूस की दोस्ती का अमर गीत किया गया याद...जानिए पीएम मोदी ने क्यों किया जिक्र

Published : Jul 09, 2024, 01:51 PM IST
PM Modi Russia Visit

सार

पीएम मोदी ने ग्रेट शो मैन राजकपूर की फिल्म श्री 420 के मशहूर गाने...सिर पर लाल टोपी रूसी, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी का जिक्र कर दोनों देशों के रिश्तों के गाढ़ापन को समझाया। 

PM Modi Russia Visit: पीएम नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय रूस यात्रा के आखिरी दिन मॉस्को में रहने वाले भारतीयों से मुलाकात कर उनको संबोधित किया। भारतीय कम्युनिटी को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ग्रेट शो मैन राजकपूर की फिल्म श्री 420 के मशहूर गाने...सिर पर लाल टोपी रूसी, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी का जिक्र कर दोनों देशों के रिश्तों के गाढ़ापन को समझाया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति पुतिन द्वारा दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने के प्रयास की भी सराहना की। पीएम मोदी ने कहा कि रूस भारत का भरोसेमंद दोस्त है। हमारी दोस्ती आपसी विश्वास और सम्मान पर आधारित है। मुझे खुशी है कि भारत और रूस वैश्विक समृद्धि को नई ऊर्जा देने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। यहां मौजूद आप सभी भारत और रूस के संबंधों को नई ऊंचाई दे रहे हैं। आपने अपनी मेहनत और ईमानदारी से रूसी समाज में योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि रूस शब्द सुनते ही हर भारतीय के दिमाग में सबसे पहला शब्द भारत के सुख-दुख का साथी, भारत का भरोसेमंद दोस्त आता है, जिसे हम दोस्ती कहते हैं। रूस में सर्दियों के मौसम में तापमान चाहे कितना भी माइनस में चला जाए लेकिन भारत-रूस की दोस्ती हमेशा प्लस में रही है, हमेशा गर्मजोशी से भरी रही है।

 

 

गीत पुराना हो गया लेकिन भावनाएं आज भी नई

पीएम मोदी ने कहा कि यहां हर घर में एक गीत गाया जाता था, 'सिर पे लाल टोपी रूसी, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी।' यह गीत भले ही पुराना हो गया हो, लेकिन भावनाएं आज भी अमर हैं। राज कपूर, मिथुन दा जैसे कलाकारों ने भारत और रूस की दोस्ती को मजबूत किया है। दो देशों के संबंधों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमारे संबंधों की मजबूती की कई बार परीक्षा हुई है और हर बार हमारी दोस्ती और मजबूत हुई है। मैं विशेष रूप से अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति पुतिन के नेतृत्व की सराहना करना चाहूंगा। उन्होंने 2 दशकों से अधिक समय से इस साझेदारी को मजबूत करने के लिए शानदार काम किया है। पिछले 10 वर्षों में यह छठी बार है जब मैं रूस आया हूं और इन वर्षों में हम 17 बार एक-दूसरे से मिले हैं। इन सभी मीटिंग्स से विश्वास और सम्मान बढ़ा है। जब हमारे छात्र संघर्ष में फंस गए थे तो राष्ट्रपति पुतिन ने उन्हें भारत वापस लाने में हमारी मदद की। मैं एक बार फिर रूस के लोगों और अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद देता हूं।

यह भी पढ़ें:

युवा भारत और युवा अब आखिरी पल तक हार नहीं मानता...टी20 वर्ल्ड कप जीत को पीएम ने भारत के जज्बे से जोड़ा...Video

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

"अब और बात नहीं चाहते": रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप की नाराज़गी क्यों और किससे बढ़ी?
शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोप, बुरा फंसा तेज गेंदबाज!