नए भारत की तस्वीर को साझा करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने टी20 विश्व कप 2024 की जीत का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की टी20 वर्ल्ड कप की जीत, युवा भारत के युवाओं के संकल्प और जीतने के जज्बे को बयां करता है।

PM Modi Russia Visit: पीएम मोदी ने मंगलवार को अपने रूस यात्रा के आखिरी दिन भारतीय समुदाय को संबोधित किया। नए भारत की तस्वीर को साझा करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने टी20 विश्व कप 2024 की जीत का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की टी20 वर्ल्ड कप की जीत, युवा भारत के युवाओं के संकल्प और जीतने के जज्बे को बयां करता है। यह आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

मॉस्को में इंडियन कम्युनिटी को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले हम निराशा की गहराइयों में डूबे हुए थे। लेकिन 2014 के बाद भारत आत्मविश्वास और आशा से भरपूर है। उन्होंने टी20 विश्व कप की जीत को भारत के दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास की कहानी से जोड़ा। उन्होंने कहा किआज देश आत्मविश्वास से भरा हुआ है और यही भारत की सबसे बड़ी संपत्ति है। आपने भी हाल ही में हुए टी20 विश्व कप में जीत का जश्न मनाया होगा। विश्व कप जीतने की असली कहानी भी जीत की यात्रा है। आज भारत का युवा आखिरी गेंद और आखिरी क्षण तक हार नहीं मानता।

देश 2014 के पहले हताशा और निराशा में था…

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 के पहले देश हताशा और निराशा में भरा हुआ था लेकिन आज देश आत्मविश्वास से लबरेज है। सफलता की पहली सीढ़ी होती है वह खुद का आत्मविश्वास होता है। 2014 के पहले हम निराशा के गर्त में डूब चुके थे। लेकिन आज हम आशा और विश्वास से भरे हुए हैं। यह हिंदुस्तान की सबसे बड़ी ताकत है। मैं अपने साथ हिंदुस्तान की मिट्टी की महक लेकर आया हूं। 140 करोड़ देशवासियों का प्यार लेकर आया हूं उनकी शुभकामनाएं आपके लिए लेकर आया हूं। पढ़िए पीएम मोदी ने रूस में रह रहे भारतीयों को क्या-क्या संदेश दिया…