पीएम मोदी ने किया रूस में 2 कांसुलेट खोलने का ऐलान, भारतीय समुदाय से कहा-भारत-रूस के बीच अनोखा रिश्ता

Published : Jul 09, 2024, 12:04 PM ISTUpdated : Jul 09, 2024, 01:16 PM IST
PM Modi in Russia

सार

भारत बदल रहा है। भारत में यह बदलाव केवल इंफ्रास्ट्रक्चर में नहीं दिख रहा है बल्कि यह बदलाव देश के हर नौजवान, महिला और आम नागरिक में दिख रहा है। 

PM Narendra Modi Russia visit: रूस में दो दिवसीय यात्रा के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। मॉस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारतीय जहां भी हैं उनको दुनिया के अन्य देश अलग नजरिया से देख रहे हैं। आज 140 करोड़ भारतीय अपने मेहनत, लगन और निष्ठा से तरक्की और विकास का रास्ता चुना है। भारत बदल रहा है। भारत में यह बदलाव केवल इंफ्रास्ट्रक्चर में नहीं दिख रहा है बल्कि यह बदलाव देश के हर नौजवान, महिला और आम नागरिक में दिख रहा है। भारतीय समुदाय के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने रूस के कजान और येक्टेरिनबर्ग में कांसुलेट खोलने का ऐलान किया।

देश की मिट्टी की महक लेकर आया हूं

भारतीय कम्युनिटी से रूबरू होते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत-रूस के बीच अनोखा रिश्ता है। रूस का नाम सुनते ही भारतीयों के मन में आता है, हमारा सुख-दुख का साथी। मैं अपने साथ हिंदुस्तान की मिट्टी की महक लेकर आया हूं। 140 करोड़ देशवासियों का प्यार लेकर आया हूं उनकी शुभकामनाएं आपके लिए लेकर आया हूं।

देश 2014 के पहले हताशा और निराशा में था…

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 के पहले देश हताशा और निराशा में भरा हुआ था लेकिन आज देश आत्मविश्वास से लबरेज है। सफलता की पहली सीढ़ी होती है वह खुद का आत्मविश्वास होता है। 2014 के पहले हम निराशा के गर्त में डूब चुके थे। लेकिन आज हम आशा और विश्वास से भरे हुए हैं। यह हिंदुस्तान की सबसे बड़ी ताकत है।

युवा भारत अब आखिरी पल तक हार नहीं मानता

पीएम मोदी ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ल्ड कप को जीतने की असली स्टोरी, जीत की यात्रा की है। आज का युवा और आज का युवा भारत, आखिरी बाल और आखिरी पल तक हार नहीं मानता। और विजय उन्हीं के चरण चूमती है जो हार मानने को तैयार नहीं है। यह भावना सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं है बल्कि दूसरे खेलों में भी दिखती है। अब इंटरनेशनल टूर्नामेंट में हमारे एथलीट ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किए हैं। इस बार पेरिस ओलंपिक में भी एक शानदार टीम भेजी जा रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि बीते दस सालों में मैं छठीं बार रूस आया हूं और इन दस सालों में हम 17 बार मिले हैं। जब हमारे स्टूडेंट फंसे थे तो हमारे मित्र पुतिन ने मदद की थी। मैं रूस के लोगों का, अपने मित्र पुतिन का धन्यवाद देता हूं। 

रूस भारत का भरोसेमंद दोस्त

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि रूस भारत का भरोसेमंद दोस्त है। हमारे रूसी दोस्त इसे दुधवा कहते हैं, हम इसे दोस्ती कहते हैं। रूस में सर्दी के मौसम में टेंपरेचर कितना भी माइनस में चला जाए दोनों देशों की दोस्ती गर्मजोशी के चलते प्लस में रही है। हमारा रिश्ता म्युचल रिस्पेक्ट पर टिका है। घर-घर में गाना गाया जाता है- सिर पर लाल टोपी रूसी, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी। ये गाना भले ही पुराना हो गया हो पर सेंटीमेंट अब भी एवरग्रीन हैं। भारत-रूस के रिश्तों को सिनेमा ने आगे बढ़ाया। हमारे रिश्तों की दृढ़ता बार-बार परखी गई है। हमने हर चुनौती पार की है।

कजान में कान्सुलेट खोलने का ऐलान

पीएम नरेंद्र मोदी ने रूस के कजान और येक्टेरिनबर्ग में कांसुलेट खोलने का ऐलान किया। उन्होंने भारतीय समुदाय से कहा कि मैं आपसे एक गुड न्यूज भी शेयर करना चाहता हूं। कजान में कॉन्सुलेट खोलने का निर्णय लिया है। इससे लोगों का रूस आना जाना और व्यापार आसान होगा। कजान, तातारस्तान की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है।

यह भी पढ़ें:

दो साल बाद मिले राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी, साथ किया डिनर, रूसी राष्ट्रपति ने गोल्फ कार्ट ड्राइव कर घुमाया, देखें फोटोज

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

US Tourist Visa Warning: भारतीय यात्रियों के लिए बड़ा झटका, बर्थ-टूरिज्म पर सख्ती क्यों बढ़ी?
"अब और बात नहीं चाहते": रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप की नाराज़गी क्यों और किससे बढ़ी?