पीएम मोदी के फ्रांस दौरे की 10 बड़ी बातें: स्टू़डेंट्स को 5 साल का पोस्ट स्टडी वीजा-UPI पेमेंट की सुविधा और सुरक्षा डील

Published : Jul 14, 2023, 01:44 AM ISTUpdated : Jul 14, 2023, 09:58 AM IST
pm modi france

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय फ्रांस दौरे (PM Modi France Visit 2023) पर पहुंचे और कई बड़े ऐलान किए हैं। इसमें सबसे बड़ी घोषणा यह है कि अब भारतीय पर्यटक फ्रांस में भी यूपीआई ट्रांजेक्शन कर सकेंगे। 

PM Modi France Visit. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा कई मायनों में काफी लाभ देने वाला रहा है। पीएम मोदी ने फ्रांस से ऐलान किया कि अब भारतीय पर्यटक पेरिस का एफिल टावर देखने के लिए पहुंचेंगे तो यूपीआई ट्रांजेक्शन कर पाएंगे। इतना ही नहीं पीएम ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति के साथ प्राइवेट डिनर का भी लुत्फ उठाया। इस दौरे पर भारत और फ्रांस के बीच सुरक्षा को लेकर भी बड़ी डील हुई है।

  1. पीएम मोदी ने फ्रांस के एलिसी पैलेस में राष्ट्रपति एमानुएल मैंक्रो के साथ प्राइवेट डिनर किया है। एलिसी पैलेस पहुंचने पर प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया गया।
  2. पीएम मोदी ने पेरिस में ऐलान किया है कि अब फ्रांस में मास्टर्स डिग्री पूरी करने वाले भारतीय स्टूडेंट्स को 5 साल का लाग टर्म पोस्ट स्टडी वीजा की सुविधा मिल सकेगी।
  3. पीएम मोदी ने भारत में निवेश को लेकर फ्रांस के कारोबारियों को आमंत्रित किया और कहा कि यह समय भारत में निवेश का सबसे बेहतर समय है।
  4. पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी टैलेंट और टेक्नोलॉजी का है। उन्होंने कहा कि भारत इन दोनों एरिया में आगे बढ़ रहा है और फ्रांस से भी कुछ न कुछ हासिल कर रहा है।
  5. पीएम मोदी ने कहा कि फ्रांस में आने वाले भारतीय टूरिस्ट अब यूपीआई ट्रांजेक्शन कर पाएंगे क्योंकि दोनों देशों के बीच इस बात को लेकर समझौता हुआ है।
  6. पीएम मोदी ने कहा कि भारत चंद्रयान-3 की लांचिंग करने जा रहा है। यह सिर्फ भारत के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए बड़ी बात है। उन्होंने इसे भारतीय मेधा की उपलब्धि करार दिया है।
  7. पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने करीब 42 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का बड़ा काम किया है। यह अचीवमेंट भारत ने सिर्फ 10 से 15 सालों के भीतर हासिल किया है।
  8. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम सिर्फ 10 साल के भीतर ही दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके हैं। आने वाले समय में हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमिक पॉवर होंगे।
  9. पीएम मोदी ने कहा कि भारत में 100 से अधिक भाषाएं बोली जाती हैं। तमिल पूरी दुनिया की सबसे पुरानी भाषा है और यह हमारे देश की ही विरासत है। उन्होंने कहा कि भारत विविधता में एकता की बात करता है।
  10. पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लोग जहां भी जाते हैं, एक मिनी इंडिया बना लेते हैं। कहा कि पूरी दुनिया में भारत की भूमिका में बड़ा बदलाव आया है। हम आतंकवाद को लेकर संजीदा हैं।

यह भी पढ़ें

PM Modi France Visit: कौन हैं Bastille Day में भारतीय वायुसेना की अगुवाई करने वाली सिंधू रेड्डी? दुनिया देखेगी नारीशक्ति का जलवा

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

ट्रंप का ईरान पर 25% अमेरिकी टैरिफ, कौन-कौन से देश होंगे सबसे ज्यादा प्रभावित? देखिए पूरी लिस्ट
Iran Protests: इंटरनेट बंद, 648 मौतें,10,000 गिरफ्तार-ईरान में क्यों छुपाई जा रही सच्चाई?