फ्रांस में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए मोदी ने क्या की बड़ी बात, कहा- भारत ठान कर बैठा है कि ना कोई अपॉच्यूनिटी-ना एक पल का समय गंवाएगा

Published : Jul 14, 2023, 01:07 AM ISTUpdated : Jul 14, 2023, 10:01 AM IST
PM Modi addressed Indian Diaspora in France

सार

पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों को भी पेरिस के ला सीएन म्यूजिकले में संबोधित किया। आईए जानते हैं पीएम मोदी के संबोधन के टॉप कोट्स...

PM Modi in France: पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को फ्रांस की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे। वह फ्रांस के नेशनल डे के लिए आमंत्रित हैं। फ्रांस के नेशनल डे पर आमंत्रित किए जाने वाले वह डॉ.मनमोहन सिंह के बाद दूसरे पीएम हैं। पेरिस पहुंचे पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। पहले दिन उन्होंने पीएम एलिजाबोथ बोर्न से द्विपक्षीय वार्ता के साथ कई महत्वपूर्ण लोगों से मीटिंग की है। पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों को भी पेरिस के ला सीएन म्यूजिकले में संबोधित किया। आईए जानते हैं पीएम मोदी के संबोधन के टॉप कोट्स...

  • पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों को संबोधन में कहा कि फ्रांस आना घर आने जैसा है। भारत के लोग जहां जाते हैं मिनी इंडिया बना लेते हैं।
  • भारत ठान के बैठा है कि ना कोई Opportunity गंवाएंगे और ना ही एक पल का समय गंवाएंगे। आज भारत, अपनी वर्तमान चुनौतियों, दशकों से चली आ रही समस्याओं का स्थाई समाधान कर रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि शरीर का कण-कण और समय का पल-पल, दिन-रात सभी आप लोगों के लिए है।
  • भारत की धरती आज एक बड़े परिवर्तन का गवाह बन रही है। इस परिवर्तन की कमान भारत के नागरिकों के पास है, भारत की बहनों-बेटियों के पास है, भारत के युवाओं के पास है।
  • भारत Mother of Democracy है और भारत Model of Diversity भी है।
  • फ्रांस के फुटबॉल खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे भारत में सुपरहिट हैं। एमबीप्पे को संभवतः फ्रांस के मुकाबले पूरे भारत में अधिक लोग जानते हैं।
  • सौ साल पहले फ्रांस की अस्मिता की रक्षा करते हुए भारतीय सैनिक अपना कर्तव्य निभाते हुए फ्रांस की धरती पर शहीद हो गए थे। फिर पंजाब रेजिमेंट, यहां युद्ध में भाग लेने वाली रेजिमेंटों में से एक, कल राष्ट्रीय दिवस परेड में भाग लेने जा रही है।
  • पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया का 46 प्रतिशत रियल टाइम ट्रांजैक्शन भारत में होता है। आज भारत में बैंकिंग सर्विस, किसी भी समय, कहीं से लोगों की फिंगर टिप पर है। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर गवर्नेंस का हिस्सा बन चुका है। भारत का यूपीआई हो या फिर दुनिया के दूसरे डिजिटल प्लेटफार्म्स, ये देश में बहुत बड़ा सोशल ट्रांसफॉर्मेशन लाए हैं।
  • पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों को भारत में निवेश के लिए आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश में आपको हर सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आपने विदेश में भारत की साख बढ़ाई अब देश में आईए और खुले दिल से निवेश करिए। उन्होंने कहा कि जंग का मैदान हो या फिर प्राकृतिक आपदा, भारत अपने नागरिकों को संकट में देखकर सबसे पहले एक्शन में आता है। यूक्रेन हो या सूडान, यमन हो गया अफगानिस्तान, इराक हो गया नेपाल, हमने अपने देशवासियों की मदद के लिए पूरी ताकत लगाई है। विदेश में रहने वाला भारतीय हमारे लिए उतना ही महत्वपूर्ण है जितना की भारत में रहने वाला। कुछ दिनों पहले जब नीति आयोग बना तो हमने इंडियन डायस्पोरा को उचित स्थान दिया।
  • पीएम मोदी ने अपने भाषण में चंद्रयान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा- जब मैं आपसे बात कर रहा हूं तो भारत में चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग के लिए रिवर्स काउंटिंग की गूंज सुनाई दे रही है। कुछ घंटों बाद भारत से ऐतिहासिक लॉन्च होने जा रहा है।
  • टेक्नोलॉजी के बदलाव को हम पल-पल महसूस करते हैं। दुनिया टेक्नोलॉजी ड्रिवन है। अटल टिंकरिंग लैब में बच्चे टेक्नोलॉजी की एबीसीडी सीख रहे हैं। हमारी नई शिक्षा नीति भी टेक्नोलॉजी और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने वाला है। आज महिलाएं नेतृत्व कर रही हैं। भारत में ट्राइबल महिलाएं भी नेतृत्व को आगे बढ़ा रही हैं। भारत में ट्राइबल महिला राष्ट्रपति हैं।
  • हमारा पीपुल-टू-पीपुल कनेक्ट, दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी विश्वास इस साझेदारी का सबसे मजबूत आधार है। यहां नमस्ते फ्रांस फेस्टिवल होता है तो भारत में लोग बोन्सु इंडिया का आनंद उठाते हैं।
  • पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया नए वर्ल्ड ऑर्डर की ओर बढ़ रही है। भारत का सामर्थ्य और भारत की भूमिका भी तेजी से बदल रही है। भारत इस समय जी-20 का प्रेसिडेंट है। पहली बार किसी देश की प्रेसिडेंसी में ऐसा हो रहा है जब उस देश के कोने-कोने में 200 से अधिक मीटिंग्स हो रही हैं। पूरा जी-20 ग्रुप, भारत के सामर्थ्य को देख रहा है, उससे मंत्रमुग्ध है।

यह भी पढ़ें:

पेरिस में PM मोदी के भव्य स्वागत की TOP PHOTOS: PM एलिजाबेथ बोर्न ने की अगवानी, गार्ड ऑफ ऑनर का मिला सम्मान

PM Modi France Visit: भारतीय डायस्पोरा की मीटिंग में पीएम मोदी का ऐलान, अब फ्रांस में भी हो सकेगा यूपीआई का प्रयोग

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

अमेरिका सिर्फ एक 'भौंकने वाला कुत्ता', डोनाल्ड ट्रंप ने किसे कहा- साथ नहीं दिया तो मिटा देंगे...
बिना डरे बाड़ फांदकर भारत में कुछ यूं घुसते हैं बांग्लादेशी, यकीन ना हो तो देख लो ये वीडियो!