
PM Modi received grand welcome in Russia: पीएम नरेंद्र मोदी के रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचने पर स्टेट की ओर से स्वागत सम्मान करने के बाद यहां रहने वाले भारतीयों ने भी अपने पीएम का जोरदार ढंग से स्वागत किया। पीएम मोदी मॉस्को के कार्लटन होटल पहुंचने के पहले से भारी संख्या में मौजूद भारतीयों ने स्वागत किया। रूसी कलाकारों ने हिंदी गानों पर शानदार डांस प्रस्तुति देकर पीएम का सम्मान किया। देर रात में राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी के सम्मान में प्राइवेट डिनर का आयोजन किया। पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच मंगलवार को शिखर वार्ता होगी।
रूसी बच्ची ने भांगड़ा के साथ किया पीएम का स्वागत
मॉस्को में प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के दौरान एक नन्हीं रूसी बच्ची ने भांगड़ा करके स्वागत किया। बच्ची पीले रंग के भारतीय परिधान में थी। पूरे जोश के साथ वह ढोल की थाप पर भांगड़ा करती रही। मॉस्को में रह रहे भारतीय बेसब्री से प्रधानमंत्री का इंतजार कर रहे थे। उनके आने पर जोरदार ढंग से स्वागत किया। महिलाएं-पुरुष, बच्चे सब पीएम से मिलने के लिए वहां पहुंचे थे।
भारत-रूस का बेहद करीबी रिश्ता
रूस-अमेरिका शीतयुद्ध के दौरान से ही भारत, रूस का सबसे विश्वसनीय सहयोगी देश रहा है। रूस और भारत ने उसी समय से अपने संबंध बरकरार रखे हुए हैं। रूस, कभी भारत को हथियार सप्लाई करने वाला सबसे बड़ा देश हुआ करता था। हालांकि, यूक्रेन युद्ध के बाद रूसी आर्म्स एक्सपोर्ट में गिरावट आई है। लेकिन इसी बीच भारत, रूस से डिस्काउंट पर तेल खरीदने वाला सबसे बड़ा खरीदार है। इससे रूस को आवश्यक रेवेन्यू प्राप्त हो रहे हैं जब दुनिया के अधिकतर देशों ने इस पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।
यह भी पढ़ें:
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।