
PM Modi Sri Lanka Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर श्रीलंका की राजधानी कोलंबो पहुंचे। उनकी आगवानी बेहद गरिमामय और भव्य अंदाज में की गई। कोलंबो स्थित स्वतंत्रता चौक पर प्रधानमंत्री मोदी को औपचारिक स्वागत के तहत गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया, साथ ही तोपों की सलामी देकर उनका सम्मान किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रीलंका सरकार ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'श्रीलंका मित्र विभूषण' से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें भारत और श्रीलंका के बीच मजबूत मित्रता, सहयोग और ऐतिहासिक संबंधों को सुदृढ़ करने में उनके अद्वितीय योगदान के लिए दिया गया है।
सम्मान प्रदान करते हुए श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा, "भारत और श्रीलंका के बीच संबंध सिर्फ पड़ोसियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये रिश्ते ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक गहराइयों से जुड़े हुए हैं। हमारे द्विपक्षीय संबंध समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं और साझा मूल्यों, आपसी सम्मान व समान हितों पर आधारित हैं।"
यह भी पढ़ें: श्रीलंका में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, तोपों की सलामी से गूंज उठा माहौल, देखें ये शानदार तस्वीरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'श्रीलंका मित्र विभूषण' पुरस्कार प्राप्त करने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा ये न केवल व्यक्तिगत सम्मान बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है । उन्होंने कहा"यह पुरस्कार मेरे लिए नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के लिए गौरव का विषय है। यह सम्मान भारत और श्रीलंका के बीच ऐतिहासिक रिश्तों और गहरी मित्रता का प्रतीक है। मैं श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके, श्रीलंका सरकार और वहां की जनता का इस स्नेह और सम्मान के लिए दिल से आभार प्रकट करता हूं।"
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।