PM Modi Russia Visit: मॉस्को में ओस्टाकिनो टीवी टावर पर दिखा भारत का झंडा, गदगद हुए मोदी

Published : Jul 09, 2024, 09:43 AM IST
tricolor

सार

पीएम मोदी की हाई प्रोफाइल रूस यात्रा के दौरान हर भारतीय के सम्मान तिरंगे झंडे को मॉस्को में ओस्टाकिनो टीवी टावर पर लगाया गया है। रूस में भारतीय झंडे का ये सम्मान अपने आप में गर्व की बात है। 

वर्ल्ड न्यूज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर रूस पहुंचे हैं। भारतीय पीएम का रूस में जोरदार स्वागत किया गया। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी से गले मिलकर उन्हें तीसरी बार भारत का प्रमुख चुने जाने पर बधाई दी। खास बात ये है कि इस दौरान भारत के सम्मान में पीएम मोदी की रूस यात्रा के दौरान मॉस्को के ओस्टैंकिनो टावर पर भारत के झंडे को लगाया गया था। रूस में भारत के तिरंगे को इस ऊंची इमारत को देखकर पीएम मोदी भी गदगद हो गए। 

ओस्टैंकिनो टावर पर तिरंगा देख पीएम मोदी 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस पहुंचे तो उन्हें यूरोप के सबसे ऊंचे ऐतिहासिक स्ट्रक्चर पर भारतीय तिरंगा सजा नजर आया। यह देख पीएम मोदी गदगद हो गए। रूस में भारतीय ध्वज का ऐसा सम्मान देख उन्होंने पुतिन को धन्यवाद दिया और तिरंगे को सलाम किया। दो दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि उनका लक्ष्य ऊर्जा, व्यापार और रक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है।

पीएम मोदी के साथ पुतिन की लंबी वार्ता
पीएम मोदी की रूसी राष्ट्रपति के साथ लंबी वार्ता हुई। इस दौरान भारत और रूस के बीच विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई। 2022 में यूक्रेन और रूस का युद्ध शुरू होने के बाद से पीएम मोदी का यह पहला दौरा है। 

क्या है ओस्टैंकिनो टावर
पीएम मोदी अपनी रूस यात्रा के दौरान मॉस्को पहुंचे जहां उनका स्वागत किया गया। इस दौरान ओस्टैंकिनो टावर पर पीएम ने तिरंगा देखा तो उनके चेहरे की खुशी और बढ़ गई। ओस्टैंकिनो टावर यूरोप की ऐतिहासिक धरोहरों में से एक है। यह युरोप की सबसे ऊंची स्वतंत्र इमारत है। इसे वर्ष 1967 में बनवाया गया था। प्रसिद्ध सोवियत इंजीनियर निकोलाई निकितिन के राज में इसका निर्माण हुआ था। 1771 फीट की ऊंचाई पर स्थित ओस्टैंकिनो टीवी टावर दुनिया का चौथा और यूरोप का सबसे ऊंचा टावर है।  

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

US Tourist Visa Warning: भारतीय यात्रियों के लिए बड़ा झटका, बर्थ-टूरिज्म पर सख्ती क्यों बढ़ी?
"अब और बात नहीं चाहते": रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप की नाराज़गी क्यों और किससे बढ़ी?