Big News: रूसी सेना में कार्यरत भारतीयों को मिलेगा रिटायरमेंट, होगी घर वापसी, पीएम मोदी से चर्चा के बाद लिया निर्णय

Published : Jul 09, 2024, 07:57 AM ISTUpdated : Jul 09, 2024, 08:31 AM IST
PM Modi Russia Visit1

सार

रूसी सेना में भर्ती भारतीय मूल के जवानों के लिए राहत भरी खबर है। पीएम मोदी के रूस दौरे के दौरान पुतिन से चर्चा के बाद रूसी सरकार ने सेना में भर्ती भारतीयों को सेवामुक्त करने का निर्णय लिया है। अब वे घर जा सकेंगे। 

वर्ल्ड न्यूज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रूस दौरान कारगर साबित हो रहा है। पीएम मोदी की रूस के राष्ट्रपति से रूसी सेना में भर्ती भारतीयों को लेकर चर्चा के बाद बड़ी खबर सामने आई है। रूस ने सेना में भर्ती मूल के जवानों को सेवामुक्त करने का निर्णय लिया है। इसके  साथ ही रूसी सरकार भारतीयों के वतन वापसी की भी व्यवस्था करेगी। इस निर्णय से सेना में भर्ती भारतीय जवानों में खुशी की लहर है। 

रूसी सेना से भारतीय सैनिक होंगे कार्यमुक्त
सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मास्को यात्रा के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ डिनर टेबर पर चर्चा के दौरान रूसी सेना से भारतीय सैनिकों को कार्यमुक्त करने का मुद्दा उठाया। इस पर रूसी सरकार ने सेना से भारतीय सैनिकों को सेवामुक्त करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही सैनिकों को भारत भेजने का इंतजाम करने की व्यवस्था की भी बात कही।

पढ़ें दो साल बाद मिले राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी, साथ किया डिनर, रूसी राष्ट्रपति ने गोल्फ कार्ट ड्राइव कर घुमाया, देखें फोटोज

दो दर्जन से अधिख भारतीय रूसी सेना में
रूस और यूक्रेन के बीच अभी भी जंग जारी है। इस बीच रूस से आई पहले की खबरों में एजेंटों की ओर से पैसों का लालच देकर धोखे से भारत के युवाओं को सेना में भर्ती कर लिया गया था। यूक्रेन युद्ध के दौरान भी इन्हें ट्रेनिंग देकर लड़ने के लिए भेजा गया था। इस धोखाधड़ी में फंसे भारतीय मजबूरी में सेना में भर्ती होने के बाद घर भी नहीं लौट पा रहे थे। युद्ध में दो भारतीय मारे भी गए हैं, जबकि अभी भी दर्जनों भारतीय युद्ध क्षेत्र में फंसे हैं।

पुतिन ने दी पीएम मोदी को बधाई 
पीएम मोदी के लगातार तीसरी बार सत्ता संभालने के बाद पहले रूस दौरे पर पुतिन ने उनका जोरदार स्वागत किया। पुतिन ने पीएम मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनने पर बधाई देने के साथ गोल्फ कार्ट में बिठाकर खुद ही सैर कराई। इसके बाद पीएम मोदी ने पुतिन से भारतीय अर्थव्यवस्था के बढ़ते कद को लेकर चर्चा की। दोनों देशों ने संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। 

 

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

ट्रंप का कोर-फाइव प्लान: भारत को सुपरक्लब में शामिल करने की तैयारी-सच क्या है?
RBI का बड़ा बदलाव: UAE में रहने वाले NRI को बैंक अकाउंट के नियमों में बड़ी राहत-जानें पूरी अपडेट