PM Modi's US Visit की 20 बातें: अमेरिकी कांग्रेस में PM का ऐतिहासिक संबोधन, 79 बार तालियां-15 बार स्टैंडिंग ओवेशन

Published : Jun 23, 2023, 08:44 AM ISTUpdated : Jun 23, 2023, 09:57 AM IST
pm modi speech

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी कांग्रेस में ऐतिहासिक भाषण दिया है। इस दौरान उन्होंने भारत-अमेरिका संबंधों से लेकर भारतीय लोकतंत्र की बड़ी बातें सामने रखीं। पीएम मोदी की हर बात का अमेरिकी सांसदों ने जमकर समर्थन किया। 

PM Modi US Congress Speech. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी कांग्रेस में ऐतिहासिक भाषण दिया। पीएम ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को जी20 में अफ्रीका को शामिल करने का प्रपोजल स्वीकार करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस की भी तारीफ की। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लेकर समोसे तक का जिक्र करके मोदी ने जमकर वाहवाही लूटी। बता दें, पीएम मोदी के भाषण के दौरान अमेरिकी कांग्रेस में 79 बार तालियां बजाई गईं। 15 बार सांसदों ने खड़े होकर मोदी के प्रति सम्मान जताया। इतना ही नहीं, भाषण के बाद पीएम के साथ सेल्फी और ऑटोग्राफ लेने की होड़ मची रही। आइए जानते हैं पीएम मोदी के भाषण की 20 बड़ी बातें क्या रहीं…

क्या हैं पीएम मोदी के भाषण की 20 सबसे बड़ी बात…

  1. भारत द्वारा अफ्रीका को जी20 देशों में शामिल करने के प्रपोजल को स्वीकार करने के लिए पीएम मोदी ने अमेरिकी प्रेसीडेंट जो बाइडेन को धन्यवाद कहा।
  2. पीएम मोदी ने जी20 की थीम वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर की बात कही और भारत-अमेरिका संबंधों को पूरे विश्व के लिए प्रेरणादायी बताया।
  3. पीएम मोदी ने कहा- भारत और अमेरिका महान लोकतांत्रिक देश हैं। अमेरिका कांग्रेस को संबोधित करना भारत के 140 करोड़ लोगों का सम्मान है।
  4. पीएम मोदी ने भारत-अमेरिका संबंधों को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से तुलना की और कहा- एआई का दूसरा मतलब इंडिया और अमेरिका है। इस दौरान सदन में मोदी-मोदी के नारे भी जमकर लगे।
  5. पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध का भी जिक्र किया। कहा- यह समय युद्ध का नहीं है। सभी समस्याओं का हल बातचीत से निकाला जाना चाहिए।
  6. पीएम मोदी ने अमेरिका कांग्रेस में अंग्रेजी में संबोधन किया। कहा- हम वसुधैव कुटुंबकम की अवधारणा पर विश्वास करते हैं। अमेरिका में लाखों लोग हैं, जिनकी जड़ें भारत से जुड़ी हुई हैं। भारतीय मूल के सांसदों को समोसा कॉकस का नाम दिया।
  7. उन्होंने कहा- भारत की महिलाएं बेहतर भविष्य का नेतृत्व कर रही हैं। आदिवासी समाज की महिला भारत की राष्ट्रपति हैं। देश में 15 लाख चुनी हुईं महिला जन प्रतिनिधि हैं।
  8. पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास का जिक्र किया। हम भारत में मजबूत आधारभूत ढांचा तैयार कर रहे हैं।
  9. ‘’जब भारत विकास करता है तो पूरी दुनिया विकास करती है। भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ही डिजिटल भारत का निर्माण हो रहा है। हम नई तकनीकी और इनोवेशन के साथ आगे बढ़ रहे हैं।''
  10. आतंकवाद पर हमला करते हुए PM ने कहा- आतंकवाद और कट्टरवाद के खिलाफ भारत और अमेरिका कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। उन्होंने सीमा पार आतंकवाद को समाप्त करने के लिए ठोस कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया।
  11. ‘’भारत ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए 200 करोड़ डोज वैक्सीन बनाई। भारत ने दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन अभियान सफलतापूर्वक चलाया।''
  12. पीएम मोदी ने आर्थिक प्रगति, महिलाओं के विकास और महिला संगठनों की भूमिका भी दुनिया के सामने रखी। भारत में जनधन योजना के तहत 50 करोड़ लोगों को फायदा पहुंचा है।
  13. ‘’भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। जब हमारी सरकार बनी, तब हम 10वें पायदान पर थे लेकिन अब हम पांचवें नंबर पर हैं। जल्द भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनने जा रहा है।''
  14. ‘’भारत में 20 से भी ज्यादा सक्रिय राजनैतिक दल हैं। भारत में 1 हजार भाषाएं बोली जाती हैं। हर सौ मील पर हमारा खान-पान बदल जाता है। इन विविधताओं के साथ हमारी ताकत एकता है।''
  15. पीएम ने देश में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा- हम 50 करोड़ लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत लाभ दे रहे हैं। पिछले 7 सालों में भारत में बहुत कुछ बदल गया है।
  16. भारत-अमेरिका संबंधों पर चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा- हमने दो सदियों तक एक-दूसरे को प्रभावित किया है। मार्टिन लूथर किंग और महात्मा गांधी दोनों देशों के आदर्श हैं। भारत-अमेरिका पर इनका प्रभाव है।
  17. भारत-अमेरिका के बीच दोस्ती का यह नया दौर है। हमारे बीच आपसी विश्वास बढ़ा है। लोकतंत्र बराबरी और सम्मान का पर्याय है। भारत लोकतंत्र की जननी है और लोकतंत्र बातचीन और विमर्श का जरिया है।
  18. पीएम मोदी ने अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस की तारीफ की। कहा- यहां कई सारे लोग हैं, जिनकी जड़ें भारत में हैं। उन्होंने इतिहास रच दिया है। पीएम मोदी की इस बात पर सदन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
  19. पीएम मोदी ने अमेरिकी प्रेसीडेंट जो बाइडेन को धन्यवाद करते हुए कहा- आपने हमारे लिए अपने घर के दरवाजे खोल दिए। पीएम मोदी ने प्रथम महिला जिल वाइडेन को भी धन्यवाद किया और कहा- डिनर के लिए आमंत्रित करने पर आप दोनों को धन्यवाद।
  20. अमेरिकी कांग्रेस को दूसरी बार संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा- यह भारत अमेरिका संबंधों को नया आयाम देने का वक्त है। यह वक्त बेहद महत्वपूर्ण है और यह संबोधन भारत के 140 करोड़ लोगों का सम्मान है।

यह भी पढ़ें

PM Modi's US Visit: बाइडेन बोले- ‘हमने भारत-अमेरिका के मजबूत रिश्तों और दोस्ती को सेलिब्रेट किया’

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Nepal Floods: रुपया-पैसा नहीं नेपाल ने मांगा अनोखा मुआवजा! इन 3 देशों के सामने रखी बड़ी डिमांड
Nepal Flood: अपनों की राख तक नहीं मिली! 4800 परिवारों पर अब टूट सकता है नया संकट