मिस्र ग्रैंड मुफ्ती से मुलाकात कर पीएम मोदी ने कल्चरल डायवर्सिटी पर चर्चा की, भारतीयों से उनके संघर्ष और सफलता की कहानियां की साझा

Published : Jun 24, 2023, 06:11 PM ISTUpdated : Jun 25, 2023, 01:09 AM IST
PM Modi in egypt

सार

दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों के लिए यह यात्रा बेहद खास मानी जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी यहां की एक हजार साल पुरानी शिया मस्जिद अल-हाकिम भी जाएंगे।

PM Modi land in egypt: पीएम नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को मिस्र पहुंचें। राजधानी काहिरा में इजिप्ट के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबोली ने उनको रिसीव किया। यात्रा के पहले दिन प्रधानमंत्री ने मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबोली के साथ द्विपक्षीय वार्ता कर व्यापार, एनर्जी और निवेश सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों के लिए यह यात्रा बेहद खास मानी जा रही है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि दोनों देश अपने संबंधों को आगे बढाने को राजी हुए है। पीएम मोदी ने मिस्र के ग्रैंड मुफ्ती से भी मुलाकात करने के बाद भारतीय डायस्पोरा से मुलाकात की है। पीएम नरेंद्र मोदी यहां की एक हजार साल पुरानी शिया मस्जिद अल-हाकिम भी जाएंगे। प्रधानमंत्री तीन दिनों की यूएस यात्रा के बाद सीधे मिस्र पहुंचे हैं। यहां दो दिनी यात्रा के बाद वह भारत लौटेंगे।

स्वागत के लिए भारतीय लोग भी पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग भी पहुंचे। परंपरागत रूप से उनका स्वागत किया गया। स्वागत करने पहुंची एक टीम में शामिल युवती ने पीएम मोदी को हिंदी गीत सुनाया। ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे…तोड़ेंगे दम मगर तेरा साथ न छोड़ेंगे…। इस गीत को सुनकर पीएम मोदी भी वाह किए बगैर न रह सके। पूरा सुनने के बाद वह वहां साथ खड़े लोगों के साथ तालियां बजाने लगे। 

पीएम मोदी का इस तरह हुआ एयरपोर्ट पर स्वागत…

यहां रह रहे भारतीयों से मुलाकात की

राजधानी काहिरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम मुस्तफा मैडबोली से मुलाकात के बाद यहां के ग्रैंड मुफ्ती प्रो.शौकी इब्राहिम अल्लाम से मुलाकात की है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर बताया कि दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक साझेदारी पर जोर देते हुए भारत-मिस्र के लोगों के बीच मजबूत रिश्तों पर चर्चा की गई। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने यहां रह रहे भारतीयों से मुलाकात की। भारतीय समुदाय से बातचीत करते हुए उन्होंने उनके संघर्षों और सफलता की कहानी को साझा किया।

यह है दूसरे दिन का कार्यक्रम

दो दिनों की मिस्र यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दूसरे दिन के कार्यक्रम में यहां के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सीसी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी यहां की अल-हाकिम मस्जिद में भी जाएंगे। अल-हाकिम मस्जिद करीब एक साल पुरानी मस्जिद है। पीएम नरेंद्र मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सीसी की इस साल की यह दूसरी मुलाकात है। भारतीय गणतंत्र दिवस के मौके पर वह मुख्य अतिथि के रूप में आए थे।

यह भी पढ़ें:

रूस में विद्रोह समाप्त: वैगनर ग्रुप चीफ ने किया समझौता, जेलेंस्की का दावा-पुतिन हुए मॉस्को से फरार

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Imran Khan Health Update: जेल में गई इमरान खान की आंख की रोशनी, मेडिकल रिपोर्ट चौंकाने वाली
Bangladesh: यूपी से छोटा, फिर भी 8वां सबसे ज्यादा आबादी वाला देश, जानिए बांग्लादेश के 7 दिलचस्प FACTS