अर्जेंटीना से लेकर वेटिकन तक..Pope Francis की लाइफ के अनसुने किस्से

Published : Apr 21, 2025, 03:11 PM ISTUpdated : Apr 21, 2025, 03:12 PM IST

Pope Francis Life Story : 88 साल के पोप फ्रांसिस का निधन हो गया है। अर्जेंटीना की गलियों से लेकर पोप बनने तक का उनका सफर काफी दिलचस्प रहा है। उन्हें फुटबॉल का काफी शौक था। वह लैब में भी काम कर चुके थे। जानिए उनकी लाइफ के अनसुने किस्से...

PREV
18
1. पोप फ्रांसिस का इटली कनेक्शन

Pope Francis का असली नाम Jorge Mario Bergoglio था। उनका जन्म 17 दिसंबर 1936 को अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में हुआ था। पोप फ्रांसिस के दादा-दादी तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी से बचने के लिए इटली से अर्जेंटीना चले गए थे। पोप का ज्यादातर जीवन ब्यूनस आयर्स में ही बीता।

28
2. डांसर और केमिस्ट भी रह चुके हैं

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, जब उनकी उम्र कम थी तोवो डांस क्लब में जाते थे। वो एक केमिस्ट की दुकान में असिस्टेंट के रूप में भी काम कर चुके हैं।

38
3. फुटबॉल का शौक

युवा अवस्था में में Jorge को फुटबॉल का बहुत शौक था। San Lorenzo नाम की उनकी फेवरेट टीम थी।

48
4. प्यार में भी पड़ गए थे

कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि Jorge एक बार प्यार में भी पड़े थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि एक लड़की से इतने प्रभावित हो गए थे कि सोचने लगे थे, शादी कर लूं या चर्च में सेवा करूं? आखिरकार, उन्होंने अपने दिल की नहीं आत्मा की सुनी और पोप बन गए।

58
5. सिंपल लाइफ

पोप बनने से पहले भी Jorge बहुत साधारण जिंदगी जीते थे। वो खुद अपनी खाना बनाते थे, खुद बस से सफर करते थे, चमक-दमक से दूर, गरीबों के बीच रहना उन्हें ज़्यादा अच्छा लगता था और यही बात Vatican के बड़े-बड़े Cardinals को भी छू गई, जब 2013 में नए Pope को चुना जाना था।

68
6. Pope बनने वाला पहला Latin American

2013 में Jorge, Pope Francis बन गए। वो पहले Latin American पोप थे। पहले Jesuit Order से आने वाले पोप थे और पहले ऐसे पोप थे, जिनका नाम Francis था। वो गरीबों और जानवरों से प्रेम करते थे।

78
7. उनके फैसलों से दुनिया चौंक गई

पोप फ्रांसिस ने Vatican के भव्य अपार्टमेंट में रहने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा था कि 'मैं वहां अकेला रहकर क्या करूंगा?' पोप खुद अपने बैग उठाते हैं और ड्राइव भी खुद ही किया करते थे।

88
8. हर इंसान में इंसानियत देखते हैं

Pope Francis सिर्फ धर्म नहीं, बल्कि इंसानियत की बात करते हैं। वो बार-बार कहते कि गरीबों की आवाज बनो, शांति फैलाओ और हर धर्म का सम्मान करो।

Recommended Stories