सऊदी अरब में PM मोदी को F-15 ने किया स्कॉट, जानें कितना ताकतवर है यह फाइटर जेट

Published : Apr 22, 2025, 06:38 PM ISTUpdated : Apr 22, 2025, 06:55 PM IST
PM Narendra Modi escorted by F15 fighter jets

सार

पीएम मोदी के सऊदी अरब पहुँचते ही F-15 लड़ाकू विमानों ने उन्हें सुरक्षा घेरा दिया। यह सम्मान दर्शाता है भारत-सऊदी संबंधों की गहराई। लेकिन, इस सुरक्षा प्रदर्शन के पीछे क्या है असली वजह?

Narendra Modi in Saudi Arabia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दो दिन की यात्रा पर सऊदी अरब पहुंचे। जैसे ही वह सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र में पहुंचे सऊदी अरब के एयर फोर्स के F-15 लड़ाकू विमानों ने उन्हें सुरक्षा देते हुए उड़ान भरना शुरू कर दिया।

 

 

लड़ाकू विमानों द्वारा किसी दूसरे देश के नेता को स्कॉट करना बेहद अहम है। इससे सऊदी अरब ने दिखाया कि भारत के साथ उसके रिश्ते कितने अहम हैं। फाइटर जेट का इस्तेमाल खतरे वाले हवाई क्षेत्र से गुजरते वक्त सुरक्षा देने के लिए भी होता है।

कितना खास है F-15 लड़ाकू विमान

F-15 अमेरिका द्वारा विकसित किया गया लड़ाकू विमान है। इसके कई वैरिएंट हैं। दो इंजन और दो सीट वाला यह विमान एक खास रिकॉर्ड अपने नाम रखता है। F-15 को खासतौर पर हवा में दूसरे लड़ाकू विमानों से होने वाली लड़ाई के लिए बनाया गया है। यह इस काम में बेहद माहिर है। अभी तक F-15 ने दुश्मन के करीब 100 विमानों को मार गिराया है, लेकिन एक भी F-15 लड़ाई में नष्ट नहीं हुआ है।

दो इंजन वाले F-15 की अधिकतम रफ्तार 2.5 (3087km/h) है। यह अमेरिका का सबसे तेज रफ्तार लड़ाकू विमान है। 13,300kg के मिसाइल और दूसरे हथियार ले जा सकता है। इसका रेंज 2200 किलोमीटर से अधिक है। F-15 बड़े आकार का फाइटर जेट है। यह 22 फीट लंबे हाईपरसोनिक मिसाइल को लॉन्च कर सकता है।

कितनी ताकतवर है सऊदी अरब की वायुसेना

सऊदी अरब की वायुसेना Royal Saudi Air Force मध्य पूर्व की सबसे ताकतवर वायुसेनाओं में से एक है। इसके पास F-15 के दो वर्जन (F-15S/SA और F-15C) हैं। सऊदी अरब के पास 207 F-15S/SA हैं। इन्हें बोइंग F-15E स्ट्राइक ईगल भी कहा जाता है। यह Royal Saudi Air Force का प्रमुख अटैक प्लेटफॉर्म है। यह हवाई लड़ाई के साथ जमीन पर हमला भी कर सकता है। सऊदी अरब के पास F-15C (Boeing F-15 Eagle) वर्जन के 62 विमान हैं। यह मुख्य रूप से एयर सुपीरियरिटी फाइटर जेट है। इसका मुख्य काम हवा में दूसरे विमानों से लड़ना है।

यह भी पढ़ें- 21 गन सैल्यूट के साथ PM Modi का Jeddah में जोरदार वेलकम, Watch Video

रॉयल सऊदी एयर फोर्स के पास 72 यूरोफाइटर टाइफून फाइटर जेट्स हैं। यह यूरोप के देशों द्वारा बनाया जाने वाला आधुनिक मल्टीरोल फाइटर जेट है। यह सऊदी अरब का सबसे नया और आधुनिक लड़ाकू विमान है। दो इंजन वाले इस विमान में एक सीट है। यह हवा में दूसरे विमानों से लड़ने के साथ ही जमीन पर भी हमला कर सकता है। इसे यूरोप के अत्याधुनिक मिसाइलों से लैस किया गया है।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

US में 80000 वीजा कैंसल होने के बीच जानें दुनिया में कितने तरह के VISAS होते हैं?
ईगोबाज ट्रंप के सामने नहीं झुक रहा भारत, US राष्ट्रपति ने दी और टैरिफ लगाने की धमकी-क्या नुकसान होगा?