पाकिस्तान में इमरान से ज्यादा लोगों की मोदी में थी उत्सुकता, सुनना चाहते थे भारतीय पीएम का भाषण

Published : Sep 23, 2019, 02:58 PM ISTUpdated : Sep 23, 2019, 04:56 PM IST
पाकिस्तान में इमरान से ज्यादा लोगों की मोदी में थी उत्सुकता, सुनना चाहते थे भारतीय पीएम का भाषण

सार

ह्यूस्टन में आयोजित हाउडी मोदी कार्यक्रम में भारतीय पीएम की लोकप्रियता को पूरी दुनिया ने देखा। खुद ट्रम्प वहां बैठकर मोदी के 50 मिनट के भाषण को सुनते रहे। लेकिन इन सबके बीच पाकिस्तान में भी इमरान खान से ज्यादा लोगों की उत्सुकता मोदी की स्पीच सुनने में थी। गूगल ट्रेंड के मुताबिक 22-23 की दरम्यानी रात पाकिस्तान में लोगों ने इमरान खान से ज्यादा नरेंद्र मोदी के बारे में सर्चिंग की।  

नई दिल्ली. ह्यूस्टन में आयोजित हाउडी मोदी कार्यक्रम में भारतीय पीएम की लोकप्रियता को पूरी दुनिया ने देखा। खुद ट्रम्प वहां बैठकर मोदी के 50 मिनट के भाषण को सुनते रहे। लेकिन इन सबके बीच पाकिस्तान में भी इमरान खान से ज्यादा लोगों की उत्सुकता मोदी की स्पीच सुनने में थी। गूगल ट्रेंड के मुताबिक 22-23 की दरम्यानी रात पाकिस्तान में लोगों ने इमरान खान से ज्यादा नरेंद्र मोदी के बारे में सर्चिंग की।

 

 

मोदी की स्पीच का वक्त पास आने के साथ ही पाक में बढ़ने लगी उनकी सर्चिंग 
- ह्यूस्टन में भारतीय पीएम ने हाउडी मोदी कार्यक्रम में बिना नाम लिए इमरान खान पर निशाना साधा ही, साथ ही उन्होंने पाकिस्तान में भी इमरान को पीछे छोड़ दिया। दरअसल 22 सितंबर को हाउडी मोदी कार्यक्रम हुआ। गूगल ट्रेंड पर इमरान खान, हाउडी मोदी और नरेंद्र मोदी शब्दों की तुलना करने पर पता चलता है कि पाकिस्तान में 22 सितंबर की दोपहर 2 बजे तक तो लोगों ने सबसे ज्यादा इमरान खान के बारे में सर्चिंग की। लेकिन जैसे-जैसे मोदी के कार्यक्रम का समय नजदीक आने लगा, मोदी को लेकर उत्सुकता का ग्राफ बढ़ता दिखा। 22-23 की दरम्यानी रात को पाकिस्तान में इमरान खान से ज्यादा नरेंद्र मोदी के बारे में सर्चिंग की गई। 

- गूगल ट्रेंड ग्राफ में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई। ह्यूस्टन में हुए कार्यक्रम का नाम हाउडी मोदी था, लेकिन पाकिस्तान में लोगों ने हाउडी मोदी कम और नरेंद्र मोदी के नाम से ज्यादा सर्चिंग की। 

- नरेंद्र मोदी के बारे में सबसे ज्यादा सर्चिंग इस्लामाबाद और सिंध के लोगों ने की।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

क्या IRAN से डर गए TRUMP? अमेरिका के एक फैसले से क्यों उठ रहे सवाल
Dhurandhar 2 पाकिस्तान में भी काट रही गदर, घबराई सरकार ने उठाया चौंकाने वाला कदम