MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Dubai Blast News: बिग बॉस 16 फेम मान्या सिंह दुबई में फंसीं, होटल के पास ‘धमाके’ से दहशत, Video

Dubai Blast News: बिग बॉस 16 फेम मान्या सिंह दुबई में फंसीं, होटल के पास ‘धमाके’ से दहशत, Video

Manya Singh Dubai: फंसीं बिग बॉस 16 फेम मान्या सिंह दुबई में फंसीं मिडिल ईस्ट तनाव के बीच होटल के पास धमाके जैसी आवाज़ सुनने का दावा। दुबई और अबू धाबी एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित, फ्लाइट सस्पेंड होने से बढ़ी अनिश्चितता। जानें पूरा अपडेट।

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Mar 03 2026, 06:55 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : X

Middle East Tension: बिग बॉस 16 फेम मान्या सिंह अभी दुबई में फंसी हुई हैं। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि उनकी फ्लाइट सस्पेंड हो गई है और उन्होंने अपने होटल के पास धमाकों जैसी आवाज़ें सुनीं। उनका कहना है कि हालात टेंशन भरे हैं और ट्रैवल को लेकर अभी साफ जानकारी नहीं मिल रही।

27
Image Credit : X

क्या है पूरा मामला? मान्या सिंह दुबई में क्यों फंसीं?

मान्या 26 फरवरी को एक कॉलेज कॉन्फ्रेंस में कीनोट स्पीकर के तौर पर UAE गई थीं। बाकी लोग 27 तारीख की रात को वापस लौट गए, लेकिन उन्होंने 28 फरवरी को अबू धाबी से दोपहर 2:50 बजे की फ्लाइट बुक की थी। इसी बीच क्षेत्र में तनाव बढ़ गया और उनकी फ्लाइट सस्पेंड कर दी गई। अब हालात ऐसे हैं कि एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित हैं और कई सेवाएं सीमित कर दी गई हैं।

Related Articles

Related image1
Flight Cancel Alert: 444 फ्लाइट्स रद्द! Middle East Crisis के बीच एयरस्पेस बंद, यात्रियों के लिए चेतावनी
Related image2
Indigo Flight Cancellation: एयरपोर्ट पर यात्री ने बयां किया दर्द, रोती नजर आई लड़की, वायरल हुई Video
37
Image Credit : X

“मैं 65वीं मंज़िल पर हूं…” आखिर क्यों डर गईं मान्या?

अपने वीडियो में मान्या ने कहा कि वह 65वीं मंज़िल पर ठहरी हुई हैं। उन्होंने बताया कि पिछली रात और फिर सुबह करीब 9 बजे उन्होंने होटल के पास धमाके जैसी आवाज़ सुनी। उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए डरावना है क्योंकि मैं ऊपर की मंज़िल पर हूं और यह एक बहुत व्यस्त शहर है।” हालांकि किसी आधिकारिक हमले की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन आसपास के घटनाक्रम ने डर का माहौल बना दिया है।

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manyaa Singh (@manyasingh993)

47
Image Credit : X

क्या दुबई और अबू धाबी एयरपोर्ट बंद हैं?

मान्या के मुताबिक, दुबई एयरपोर्ट पर उड़ानों को लेकर अनिश्चितता है और अबू धाबी एयरपोर्ट से भी कुछ फ्लाइट्स सस्पेंड की गई हैं। हालांकि कुछ देशों के लिए विशेष उड़ानें अरेंज की जा रही हैं। ट्रांसपोर्ट सर्विसेज़ भी सीमित हैं और होटल प्रशासन ने इवैक्युएशन की जानकारी दी है। ऐसे में फंसे हुए यात्रियों को यह नहीं पता कि उन्हें आगे कहां शिफ्ट किया जाएगा।

57
Image Credit : X

होटल बदलने की नौबत क्यों आई?

मान्या ने बताया कि शुरुआत में उन्हें Fairmont The Palm में रुकना था, जहां एयरपोर्ट अथॉरिटी फंसे हुए यात्रियों के लिए कमरे अरेंज कर रही थी। लेकिन वहां उन्हें कमरा नहीं मिल सका। कुछ समय बाद खबर आई कि होटल के आसपास मिसाइल के मलबे से नुकसान की बात सामने आई है। फिलहाल वह Ciel Dubai Marina के सामने स्थित जगह पर ठहरी हुई हैं। वीडियो में उन्होंने कहा, “हमें यहां से चेक आउट करना है, गाड़ियां बंद हैं, हमें नहीं पता हमें कहां ले जाया जाएगा। बस उम्मीद है कि सब ठीक हो।” उनकी यह अपील तेजी से वायरल हो रही है और फैंस लगातार उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।

67
Image Credit : InstaGram

मिडिल ईस्ट तनाव का असर: आम यात्रियों के लिए क्या मतलब?

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर सिर्फ स्थानीय लोगों पर ही नहीं, बल्कि टूरिस्ट और बिजनेस ट्रैवलर्स पर भी पड़ रहा है। फ्लाइट सस्पेंशन, सीमित ट्रांसपोर्ट और सुरक्षा अलर्ट जैसी स्थितियां यात्रियों के लिए मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। मान्या सिंह दुबई में फंसी होने की खबर इसी बड़े जियोपॉलिटिकल तनाव की एक झलक है, जो आम लोगों की जिंदगी को सीधे प्रभावित कर रहा है।

77
Image Credit : InstaGram

क्या जल्द लौट पाएंगी मान्या?

फिलहाल एयरलाइन की ओर से स्पष्ट अपडेट का इंतजार है। जैसे ही हालात सामान्य होंगे, उनकी वापसी की संभावना बनेगी। फैंस की नजर अब इसी बात पर टिकी है-क्या मान्या सुरक्षित वापस लौट पाएंगी? इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर दिखा दिया है कि अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर कितनी तेजी से आम जिंदगी पर पड़ सकता है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व अपराध समाचार (Vishwa Apradh Samachar)
विश्व समाचार
अमेरिका
ईरान
इज़राइल (Israel)

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Delhi Mausam Today: दिल्ली में आज से और तेज होगी गर्मी? जानिए कितना चढ़ेगा पारा
Recommended image2
Iran-Saudi Tension: सऊदी पर लगातार बम बरसा रहा ईरान, साथ देने के बजाय क्यों कन्नी काट रहा पाकिस्तान?
Recommended image3
ईरान-इजराइल युद्ध में कौन किसके साथ? जानें पाकिस्तान समेत 8 देशों का रुख
Recommended image4
Bengaluru News: 'मंगेतर की उम्र कम है', ज्योतिषी की इस बात पर MBA लड़की ने पूजा के दौरान किया सुसाइड
Recommended image5
Now Playing
Srinagar में बवाल! Ali Khamenei की मौत पर विरोध, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
Related Stories
Recommended image1
Flight Cancel Alert: 444 फ्लाइट्स रद्द! Middle East Crisis के बीच एयरस्पेस बंद, यात्रियों के लिए चेतावनी
Recommended image2
Indigo Flight Cancellation: एयरपोर्ट पर यात्री ने बयां किया दर्द, रोती नजर आई लड़की, वायरल हुई Video
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved