हनीमून पर जाना था इस श्रीलंकाई कपल को, लेकिन आखिरी समय में प्लानिंग में आया जबर्दस्त ट्विस्ट

यह तस्वीर श्रीलंका में आर्थिक संकट(economic crisis in sri lanka) के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान की बताई जाती है, जो सोशल मीडिया पर वायरल है। यह नव विवाहित कपल(newly married couple) हनीमून पर जाने से पहले प्रदर्शन में शामिल हुआ। महंगाई ने श्रीलंका की हालत खस्ता कर दी है। देशभर में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे(President Gotabaya Rajapaksa) के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। 
 

Amitabh Budholiya | Published : Apr 12, 2022 6:31 AM IST / Updated: Apr 12 2022, 02:28 PM IST

वर्ल्ड न्यूज डेस्क.श्रीलंका में आर्थिक संकट(economic crisis in sri lanka) के खिलाफ इन दिनों जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। सबसे बड़ी बात लोग अब अहिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। यह नव विवाहित कपल(newly married couple) हनीमून पर जाने से पहले प्रदर्शन में शामिल हुआ। बता दें कि महंगाई ने श्रीलंका की हालत खस्ता कर दी है। देशभर में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे(President Gotabaya Rajapaksa) के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। 

Latest Videos

यह भी पढ़ें-महंगाई की 'हाहाकार' के बीच ये है कौन-सी कंपनी जो श्रीलंका में हर माल 50% डिस्काउंट पर बेच रही है?

सोशल मीडिया पर आई सामने
यह तस्वीर Pavan Ratnayake नामक यूजर ने twitter पर शेयर करते हुए लिखा-Newly wedded at the Protest!(प्रदर्शन में नवविवाहित)। इस पर लोगों के मजेदार कमेंट्स आए। किसी ने यह भी पूछा कि ये कपल कौन है? किसी ने लिखा-अब खुश हो? हालांकि कइयों ने तीखे कमेंट्स भी किए। एक यूजर ने लिखा-Idiots,Some honeymoon eh… or a full moon। कुछ ने उन्हें बधाई भी दी।

यह भी पढ़ें-3 बार मौत के मुंह से बची महिला ने रोते हुए सुनाई गाय की दु:खद कहानी, जानें यूक्रेन में क्या हुआ उसके साथ?

श्रीलंका दिवालिया!
श्रीलंका ने दूसरे देशों से कहा है कि वो उनका कर्ज नहीं चुका पाएगा। श्रीलंका पर इस समय दूसरे देशों का कर्ज(एक्सटर्नल डेट) 5100 करोड़ डॉलर का है। श्रीलंका के ऊपर 47 प्रतिशत कर्ज है। इसमें चीन का 15 प्रतिशत, एशियन डेवलपेंट बैंक का 13 प्रतिशत, वर्ल्ड बैंक क 10 प्रतिशत, जापान का 10 प्रतिशत और भारत का 2 प्रतिशत।

श्रीलंका सबसे खराब दौर मे
1948 में ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद से श्रीलंका अपने सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। लोग लंबे समय से बिजली कटौती और गैस, भोजन और अन्य बुनियादी सामानों की कमी को लेकर हफ्तों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी देश की अर्थव्यवस्था को गलत तरीके से संभालने के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

युवाओं के प्रदर्शन से डॉलर का नुकसान
प्रधान मंत्री महिंदा राजपक्षे(Prime Minister Mahinda Rajapaksa) ने युवाओं के विरोध प्रदर्शन से हर सेकंड देश को महत्वपूर्ण डॉलर का नुकसान हो रहा है। सरकार मौजूदा मुद्दों के समाधान के लिए हर संभव उपाय करेगी, क्योंकि अन्य दलों ने सर्वदलीय सरकार के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है। राष्ट्र के नाम अपने टेलीविज़न संबोधन में प्रधान मंत्री 11 अप्रैल को कहा कि उनकी सरकार ने उस युद्ध को समाप्त कर दिया, जिसने देश को 30 वर्षों से त्रस्त कर दिया था। उनका इरादा कभी भी गैस और ईंधन खरीदने के लिए लोगों को कतार में खड़े रखकर छोड़ना नहीं था।

यह भी पढ़ें-पाकिस्तान का हो रहा था गरीबी में आटा गीला, इमरान खान की बीवी की इस सहेली ने 9 मंथ में जमा कर लिए 249,650 USD

कुछ महत्वपूर्ण तथ्य
करीब 22 मिलियन लोगों का द्वीप गंभीर आर्थिक संकट(economic crisis) का सामना कर रहा है। रिकॉर्ड मुद्रास्फीति(inflation ) और बिजली कटौती के साथ-साथ भोजन, ईंधन और अन्य आवश्यक चीजों की श्रीलंका में भारी कमी है। राजपक्षे परिवार पर देश को लूटने का आरोप लग रहा है। विपक्ष का कहना है कि 2004 से 2014 तक के अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने 19 अरब अमेरिकी डॉलर का गबन किया है।

Share this article
click me!

Latest Videos

तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts