दानिश सिद्दीकी की मौत पर अफगानिस्तानी राष्ट्रपति अशरफ गनी ने जताया शोक, विदेश सचिव ने UNSC में की निंदा

Published : Jul 16, 2021, 01:09 PM ISTUpdated : Jul 16, 2021, 10:20 PM IST
दानिश सिद्दीकी की मौत पर अफगानिस्तानी राष्ट्रपति अशरफ गनी ने जताया शोक, विदेश सचिव ने UNSC में की निंदा

सार

अफगानिस्तान में तालिबान लड़ाकों और अफगान सेना के बीच जारी लड़ाई को कवर करने पहुंचे रॉयटर्स के चीफ फोटोग्राफर दानिश सिद्दीकी की मौत हो गई। उन्हें पुलित्ज़र पुरस्कार मिल चुका था। CAA हो या किसाान आंदोलन या कोरोनाकाल मे श्मशान घाट की तस्वीरें;दानिश के फोटोज ने दुनियाभर का ध्यान अपनी ओर खींचा था।

कंधार. अफगानिस्तान में तालिबान लड़ाकों और अफगान सेना के बीच जारी लड़ाई  के दौरान ख्यात फोटोजर्नलिस्ट दानिश सिद्धीकी की मौत हो गई। वे यहां युद्ध को कवर करने मौजूद थे। उन्हें पुलित्ज़र पुरस्कार मिल चुका था। CAA हो या किसाान आंदोलन या कोरोनाकाल मे श्मशान घाट की तस्वीरें;दानिश के फोटोज ने दुनियाभर का ध्यान अपनी ओर खींचा था।

भारतीय फोटोजर्नलिस्ट की मौत पर अफगानिस्तान के राष्ट्रपति मोहम्मद अशरफ गनी ने शोक जताया है. उन्होंने कहा कि कंधार में तालिबान के अत्याचारों को कवर करने के दौरान फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी के मारे जाने की चौंकाने वाली खबरों से मुझे गहरा दुख हुआ है. मैं सिद्दीकी के परिवार और हमारे मीडिया परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं, मैं अपनी सरकार की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और स्वतंत्र मीडिया और पत्रकारों की सुरक्षा के लिए अटूट प्रतिबद्धता दोहराता हूं. 

विदेश सचिव ने सुरक्षा परिषद में जर्नलिस्ट को मारने की निंदा की
विदेश सचिव हर्ष वी.श्रृंगला ने भारतीय फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्धिकी की कंधार में तालिबानी-अफगानी संघर्ष के दौरान हत्या पर दुःख व्यक्त किया है। वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सैन्य संघर्ष के दौरान सिविलियन्स की सुरक्षा संबंधित मीटिंग में इस घटना पर दुःख जताने के साथ घटना की निंदा भी की है। 

 

कंधार में युद्ध कवर करने गए थे
भारतीय फोटोजर्नलिस्ट दानिश कंधार में युद्ध कवर करने पहुंचे थे। वे अफगान सेना के साथ जुड़े थे। इस बीच स्पिन बोल्डक जिले में घात लगाकर उन पर हमला किया गया। तीन दिन पहले भी जब वे अफगान की स्पेशल फोर्स के साथ यात्रा कर रहे थे, तब भी तालिबान ने उनके दल पर हमला किया था। हालांकि इस हमले में वे सुरक्षित बच गए थे। तब उन्होंने ट्विट किया था कि वे भाग्यशाली रहे, जो सुरक्षित बच गए। 

pic.twitter.com/wipJmmtupp

 

CAA प्रदर्शन हो या कोरोनाकाल में श्मशान घाट; दानिश के फोटो ने दुनियाभर को चौंकाया था, देखिए उन्हीं के कुछ ट्वीट

 pic.twitter.com/E2cFrMpUMR

pic.twitter.com/cihgk18grK

pic.twitter.com/hnNF8hOLRV

pic.twitter.com/BZd5bqdlcY

pic.twitter.com/RYhPsVGCql

यह भी पढ़ें
तालिबान के क्रूर लड़ाकों से अकेले 18 घंटे तक लड़ता रहा ये अफगानी पुलिस अफसर; फिर से जहन्नुम बन गया ये देश

 

(दानिश की हत्या का यह फोटो ट्विटर पर शेयर किया गया था, एशियानेट इसकी पुष्टि नहीं करता

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

एक और अफ्रीकी देश में तख्तापलट, सैनिकों के ग्रुप ने टीवी पर लाइव आकर किया ऐलान
जेल में बंद Imran Khan क्यों बने Pakistan की टेंशन का कारण?