KGB के हत्यारे ने दिल पर मुक्का मार ली पुतिन के विरोधी एलेक्सी की जान, पहले ठंड में जमाया

Published : Feb 24, 2024, 07:03 PM ISTUpdated : Feb 24, 2024, 07:07 PM IST
Alexei Navalny

सार

रूस में विपक्ष के नेता एलेक्सी नवलनी की मौत को लेकर दावा किया गया है कि दिल पर मुक्का मारकर उनकी हत्या की गई। उन्हें KGB के हत्यारे ने मारा। 

नई दिल्ली। रूस में विपक्ष के नेता एलेक्सी नवलनी की मौत एक सप्ताह पहले हो गई थी। अभी तक आधिकारिक रूप से यह जानकारी सामने नहीं आई है कि मौत कैसे हुई। उनके शव को भी रूसी अधिकारियों ने एलेक्सी के परिजनों को नहीं सौंपा है। एलेक्सी 30 साल जेल की सजा काट रहे थे। जेल में ही उनकी मौत हुई।

इस बीच एक मानव अधिकार कार्यकर्ता ने चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा है कि एलेक्सी की हत्या रूस की कुख्यात खुफिया एजेंसी रही KGB के हत्यारे ने दिल पर मुक्का मारकर की। KGB के हत्यारों को ट्रेनिंग दी जाती थी कि वे दिल पर सिर्फ एक मुक्का मारकर हत्या कर दें।

व्लादिमीर ओसेकिन का दावा KGB के एजेंट ने की हत्या

मानवाधिकार समूह Gulagu.net के संस्थापक व्लादिमीर ओसेकिन ने जेल के सूत्र का हवाला देते हुए टाइम्स ऑफ लंदन को बताया, "यह केजीबी के विशेष बल डिवीजनों का पुराना तरीका है। वे अपने एजेंट को दिल पर एक मुक्का मारकर हत्या की ट्रेनिंग देते हैं। यह KGB का हॉलमार्क तरीका है।"

दरअसल, KGB सोवियत काल की खुफिया एजेंसी थी। 3 दिसंबर 1991 को इसे आधिकारिक रूप से भंग कर दिया गया था। बाद में इसे विदेशी खुफिया सेवा द्वारा FSB (Federal Security Service) बनाया गया।

हत्या से पहले ठंड में रखकर जमाया

ओसेकिन ने दावा किया कि हत्या करने से पहले 47 साल के एलेक्सी नवलनी को शून्य से नीचे के तापमान वाले कठोर ठंड में घंटों तक बाहर रखा गया था। इससे उनका शरीर कमजोर हो गया था। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि उन्होंने (रूसी अधिकारियों) पहले उन्हें (एलेक्सी नवलनी) को लंबे समय तक ठंड में रखा। इससे खून बहने की रफ्तार कम हो गई होगी।"

ओसेकिन ने जेल में काम करने वाले एक अज्ञात स्रोत का हवाला देते हुए कहा, "किसी के साथ ऐसा करने पर उसे कुछ ही सेकंड में मारना बहुत आसान हो जाता है। इसके लिए हत्यारे के पास कुछ अनुभव होना काफी होता है।"

शव पर मिले चोट के निशान

एक अज्ञात पैरामेडिक ने टाइम्स ऑफ लंदन को बताया कि एलेक्सी के शरीर पर "चोट के निशान" थे। जेल में मरने वालों के शवों को आमतौर पर सीधे विदेशी चिकित्सा ब्यूरो में ले जाया जाता है, लेकिन एलेक्सी के शव को क्लिनिकल हॉस्पिटल ले जाया गया। उसके शरीर पर "चोट के निशान" उन निशानों से मिलते जुलते हैं जो दौरे के दौरान नीचे दबाए जाने पर पड़ते हैं।"

यह भी पढ़ें- यूक्रेनी सेना ने सोवियत काल के S-200 से मार गिराया रूस का A-50 विमान, देखें लाइव वीडियो

एलेक्सी नवलनी की टीम ने दावा किया है कि रूसी अधिकारियों ने उनकी मां से कहा है कि अगर वे बिना सार्वजनिक अंतिम संस्कार के उन्हें दफनाने के लिए तैयार नहीं होती हैं तो उन्हें दंड कॉलोनी जेल में दफनाया जाएगा। नवलनी की मां ल्यूडमिला कई दिनों से मांग कर रही हैं कि उन्हें उनके बेटे का शव दिया जाए।

यह भी पढ़ें- Explainer: जानें कैसे रक्षा खर्च में चौथा सबसे बड़ा देश बना भारत, क्यों है यह जरूरी?

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

इथियोपिया की संसद में हाथ जोड़कर क्या बोले PM Modi? गूंज उठीं तालियां
अब खत्म होगा युद्ध! NATO में शामिल नहीं होगा यूक्रेन लेकिन Zeleneski ने रखी एक बड़ी शर्त