तुर्की में रूस और यूक्रेन के बीच हुई बात, पुतिन-जेलेंस्की की मुलाकात संभव, मॉस्को ने किया हमले कम करने का वादा

Published : Mar 29, 2022, 08:21 PM ISTUpdated : Mar 29, 2022, 08:34 PM IST
तुर्की में रूस और यूक्रेन के बीच हुई बात, पुतिन-जेलेंस्की की मुलाकात संभव, मॉस्को ने किया हमले कम करने का वादा

सार

रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को तुर्की के इस्तांबुल में बातचीत की। यूक्रेनी वार्ताकार ने कहा कि व्लादिमीर पुतिन और वलोडिमिर जेलेंस्की के बीच जल्द मुलाकात हो सकती है। वहीं, रूस ने कीव और चेर्निहाइव में हमले कम करने का वादा किया है।

इस्तांबुल। रूस और यूक्रेन के बीच एक महीने से अधिक समय से जंग (Russia Ukraine War) जारी है। इस बीच दोनों देश युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत भी कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को तुर्की के इस्तांबुल में दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत हुई। इस दौरान ऐसे संकेत मिले कि जल्द ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात कर सकते हैं। 

एक यूक्रेनी वार्ताकार ने कहा कि राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की और उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के बीच एक बैठक जल्द ही हो सकती है। रूसी प्रतिनिधिमंडल भी इस्तांबुल में यूक्रेनियन के साथ पहले दौर की बातचीत के बाद आशावादी था। उन्होंने बातचीत को सार्थक करार दिया। कई दौर की वार्ता विफल होने के बाद मंगलवार को दोनों पक्ष आमने-सामने हुए थे।

यूक्रेन के वार्ताकार डेविड अरखामिया ने दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के बीच बैठक की संभावना को बढ़ाते हुए कहा, "आज की बैठक के परिणाम नेताओं के स्तर पर बैठक के लिए पर्याप्त हैं।" बता दें कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कई मौकों पर संकेत दिया है कि वह पुतिन के साथ बातचीत में शामिल होने के इच्छुक हैं। इसके विपरीत, रूसी विदेश मंत्रालय ने सोमवार को दोनों नेताओं के बीच सीधी बातचीत की संभावना को खारिज कर दिया था।

यह भी पढ़ें- यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पत्र लिखकर बताई युद्ध खत्म करने की शर्तें, पुतिन ने कहा- कर दूंगा बर्बाद

रूस ने हमले कम करने का वादा किया
रूसी सेना ने कहा कि यह यूक्रेन की राजधानी कीव और उत्तरी शहर चेर्निहाइव के पास हमले कम करेगा। उप रक्षा मंत्री अलेक्जेंडर फोमिन ने कहा कि यह कदम युद्ध समाप्त करने के उद्देश्य से वार्ता में विश्वास बढ़ाने के लिए है। उन्होंने कहा कि पारस्परिक विश्वास बढ़ाने के लिए कीव और चेर्निहाइव की दिशाओं में सैन्य गतिविधि कम करने का निर्णय लिया गया है। वहीं, यूक्रेन की सेना ने कहा कि मंगलवार को कीव और चेर्निहाइव के आसपास से रूसी सैनिकों की वापसी हुई है। पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों में रूसी हमले हमेशा की तरह जारी रहे।

वार्ता से पहले यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि उनका देश अपनी तटस्थता की घोषणा करने के लिए तैयार था। जैसा कि मास्को ने मांग की है। यूक्रेन डोनबास के विवादित पूर्वी क्षेत्र पर समझौता करने के लिए तैयार था। कहा जा रहा है कि जेलेंस्की की ऐसी टिप्पणियां वार्ता को गति दे सकती हैं।

यह भी पढ़ें- भारत में बनेगा रूस- यूक्रेन खुद्ध खत्म करने का फॉर्मूला, इसी हफ्ते दिल्ली आएंगे रूसी मंत्री और इजरायल के PM

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

भिखारी पाकिस्तान की एयरलाइंस को क्यों खरीदना चहती है Asim Munir की सेना?
भारतीय टेक कर्मचारियों के लिए डोनाल्ड ट्रंप का सबसे SHOCKING डिसीजन, होगा बड़ा नुकसान!