तालिबान ने महिलाओं को अकेले विमान यात्रा करने से रोका, सरकारी कर्मचारियों को रखनी होगी दाढ़ी

Published : Mar 29, 2022, 07:13 PM ISTUpdated : Mar 29, 2022, 07:23 PM IST
तालिबान ने महिलाओं को अकेले विमान यात्रा करने से रोका, सरकारी कर्मचारियों को रखनी होगी दाढ़ी

सार

तालिबान ने बिना पुरुष रिश्तेदार को साथ लिए महिलाओं के विमान यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही दाढ़ी नहीं रखने वाले सरकारी कर्मचारियों को भी ऑफिस में घुसने से रोक दिया गया है।

काबुल। अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान (Taliban) शासकों ने महिलाओं को अकेले विमान में सवार होने से रोक दिया है। अब कोई भी एयरलाइन अकेली यात्रा कर रही महिला को यात्रा की इजाजत नहीं दे सकती। यात्रा के दौरान महिलाओं को अपने पुरुष रिश्तेदार को साथ रखना होगा। इसके साथ ही सरकारी कर्मचारियों के लिए दाढ़ी रखना जरूरी कर दिया गया है। अब ऐसे कर्मचारियों को ऑफिस में घुसने नहीं दिया जाएगा, जिनकी दाढ़ी नहीं हो।

अफगानिस्तान की महिलाएं अब पार्क में भी अकेली नहीं जा सकेंगी। उन्हें वहां भी अपने पुरुष रिश्तेदार के साथ जाना होगा। तालिबान ने एयरलाइंस को आदेश दिया है कि वे महिलाओं को बिना पुरुष रिश्तेदार के उड़ान भरने से रोकें। यह आदेश एयरलाइन अधिकारियों को सौंप दिया गया है। हालांकि तालिबान के बुराई रोकने और सदाचार बढ़ाने वाले मंत्रालय के प्रवक्ता अकीफ मुहाजेर ने इस तरह के किसी भी आदेश से इनकार किया है।

दिसंबर में मंत्रालय ने पुरुषों को साथ लिए बिना महिलाओं के 45 मील से अधिक की यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया था। अफगानिस्तान के एक ट्रैवल एजेंट ने कहा कि घरेलू फ्लाइट में उड़ान जा रही एक महिला को बोर्डिंग से रोक दिया गया और उसकी फ्लाइट छूट गई। वह रिफंड के लिए आई। वह रो रही थी। कह रही थी कि उसके परिवार में कोई पुरुष सदस्य नहीं है।

बता दें कि 2001 में तालिबान शासन को गिराने के लिए अमेरिकी आक्रमण के साथ शुरू हुए युद्ध के 20 वर्षों के दौरान कई अफगान परिवारों ने पुरुष सदस्यों को खो दिया। जब युद्ध समाप्त हुआ तो कई अन्य पुरुष तालिबान के प्रतिशोध के हमलों के डर से अफगानिस्तान से भाग गए। महिलाओं को परिवारों को पालने के लिए अकेला छोड़ दिया। यात्रा पर लगाए जा रहे प्रतिबंध से महिलाओं की परेशानी बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें- यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पत्र लिखकर बताई युद्ध खत्म करने की शर्तें, पुतिन ने कहा- कर दूंगा बर्बाद

सरकारी कर्मचारियों को रखनी होगी दाढ़ी 
दूसरी ओर तालिबान ने अफगानिस्तान में दाढ़ी नहीं रखने वाले सरकारी कर्मचारियों के उनके कार्यालयों में प्रवेश पर रोक लगा दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि बुराई रोकने और सदाचार बढ़ाने वाले मंत्रालय के प्रतिनिधियों ने वित्त मंत्रालय के ऐसे कर्मचारियों को गेट पर रोक दिया, जिन्होंने दाढ़ी नहीं रखी थी। तालिबान प्रतिनिधियों द्वारा अनुशंसित टोपी पहनने के बाद ही कर्मचारियों को मंत्रालय में प्रवेश करने की अनुमति दी गई थी।

यह भी पढ़ें- Russia-Ukraine war ने बढ़ाई भारत के गेहूं की ताकत, दुनियाभर में बढ़ी मांग, कीमतें स्थिर रखने में की मदद

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

भिखारी पाकिस्तान की एयरलाइंस को क्यों खरीदना चहती है Asim Munir की सेना?
भारतीय टेक कर्मचारियों के लिए डोनाल्ड ट्रंप का सबसे SHOCKING डिसीजन, होगा बड़ा नुकसान!