आंधी तूफान और बारिश से ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में 'राहत', काफी हद तक बुझी आग

Published : Jan 18, 2020, 11:51 AM ISTUpdated : Jan 18, 2020, 11:52 AM IST
आंधी तूफान और बारिश से ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में 'राहत', काफी हद तक बुझी आग

सार

बारिश और आंधी तूफान ने पूर्वी आस्ट्रेलिया के जंगलों में लंबे समय से लगी आग को काफी हद तक बुझा दिया है लेकिन इससे कुछ क्षेत्रों में बाढ़ आने की आशंका पैदा हो गई है

सिडनी: बारिश और आंधी तूफान ने पूर्वी आस्ट्रेलिया के जंगलों में लंबे समय से लगी आग को काफी हद तक बुझा दिया है लेकिन इससे कुछ क्षेत्रों में बाढ़ आने की आशंका पैदा हो गई है।

देश के दक्षिण और दक्षिण-पूर्व के क्षेत्रों के जंगलों में भीषण आग का प्रकोप जारी है क्योंकि यहां अब तक बारिश नहीं हुई है। इसमें दक्षिणी तट के कंगारू द्वीप पर स्थित वन्यजीव-बहुल वन भी शामिल हैं।

75 जगहों पर शनिवार को भी आग जलती रही

संकट की मार झेलने वाले देश के सबसे अधिक आबादी वाले न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) राज्य की दमकल सेवा ने कहा कि 75 जगहों पर शनिवार को भी आग जलती रही, जबकि कुछ दिन पहले तक यह संख्या 100 से अधिक थी।

राज्य की ग्रामीण दमकल सेवा ने कहा, ‘‘आग वाली जगहों पर बारिश लगातार हो रही है। बारिश और तापमान कम होने से बनी अनुकूल स्थिति शेष स्थानों पर लगी आग को नियंत्रित करने के प्रयासों में मदद दे रही है।’’

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Asim Munir का ‘डबल गेम’ बेनकाब? Donald Trump से दोस्ती, IRGC से कनेक्शन पर US अलर्ट
Indian Oil Tanker Attack: IRGC एक्शन से हड़कंप! भारत का विरोध, तेहरान का दावा-सब ठीक है, सच क्या है? Watch