Russia Ukraine War: घायल यौद्धाओं की हौसला अफजाई करने अस्पताल पहुंचे ज़ेलेंस्की, लड़ाई के 19 दिन

रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) का 14 मार्च को 19वां दिन है। रूस ने यूक्रेन को हराने चीन से मदद मांगी है। हालांकि इस पर अमेरिका ने चेतावनी दी है कि अगर यूक्रेन के खिलाफ चीन ने रूस की मदद की, तो नतीजे गंभीर होंगे। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की युद्ध में घायल सैनिकों का हौसला बढ़ाने अस्पताल पहुंचे।

Asianet News Hindi | Published : Mar 14, 2022 4:21 AM IST / Updated: Mar 14 2022, 09:52 AM IST

वर्ल्ड न्यूज डेस्क. रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध (Russia Ukraine War) का 14 मार्च को 19वां दिन है। रूस ने यूक्रेन को हराने चीन से मदद मांगी है। हालांकि इस पर अमेरिका ने चेतावनी दी है कि अगर यूक्रेन के खिलाफ चीन ने रूस की मदद की, तो नतीजे गंभीर होंगे। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की युद्ध में घायल सैनिकों का हौसला बढ़ाने अस्पताल पहुंचे। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने चीन से मिलिट्री इक्विपमेंट मांगे हैं। 

यह भी पढ़ें-रूस ने यूक्रेन के विदेशी भाड़े के सैनिकों को मारने का किया दावा, पोलैंड बार्डर पर बमबारी कर मौत के घाट उतारा

Latest Videos

19th day of Ukraine-Russia war: अमेरिका ने चेताया
अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से इस रिपोर्ट में कहा गया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से अतिरिक्त आर्थिक सहयोग भी मांगा है, जिससे अमेरिका, यूरोप व एशियाई देशों की तरफ से लगाए प्रतिबंधों से अपनी इकोनॉमी को बचाया जा सके। इस पर अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन(US National Security Adviser Jake Sullivan) 14 मार्च को रोम में चीन के शीर्ष राजनयिक यांग जिएची(Yang Jiechi) से मिल रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि है अगर चीन ने यूक्रेन युद्ध के दौरान रूस को उस पर लगाए गए प्रतिबंधों से बचाने में मदद की, तो नतीजे गंभीर होंगे।

यह तस्वीर कीव के एक अस्पताल की है, जहां यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की(Volodymyr Zelensky) घायल सैनिकों की हौसला अफजाई करने पहुंचे। ज़ेलेंस्की ने कई घायल सैनिकों से मुलाकात की और उन्हें उनकी सेवा के लिए पदक से सम्मानित किया। फोटो क्रेडिट- यूक्रेनियन प्रेसिडेंशियल प्रेस ऑफिस

Russia Ukraine Conflict: रूस ने किया 180 विदेशी लड़ाकों को मारने का दावा
इस समय यूक्रेन के पश्चिमी इलाके में जबर्दस्त लड़ाई चल रही है। अभी तक यह क्षेत्र 'सेफ हैवन' बना हुआ था। रविवार को रूसी सेना ने नाटो के सदस्य देश पोलैंड के बॉर्डर से 12 मील दूर यावोरिव में एक मिलिट्री ट्रेनिंग बेस पर क्रूज मिसाइलों से हमला किया। इसमें 35 लोग मारे गए, जबकि 134 घायल हुए। रूस का दावा है कि उसने इस हमले में 180 विदेशी लड़ाकों को मार गिराया है। उधर, सदर्न पोर्ट सिटी माएकोलेव में भी रूसी एयर स्ट्राइक में 9 नागरिक मारे गए। ऐसा रीजनल गवर्नर का कहना है। 

यह भी पढ़ें-यूक्रेन के इस शहर में भोजन-पानी के लिए लोग कर रहे त्राहि-त्राहि, रूसी सैनिकों के बमबारी में 2187 की मौत

यह अपडेट भी जानें
उक्रज़ालिज़्नित्सिया(Ukrzaliznytsia) ने खार्किव, निप्रो, क्रिवी रिह( Kharkiv, Dnipro, Kryvyi Rih) से अतिरिक्त निकासी ट्रेनें शुरू की हैं। खार्किव से दो ट्रेनें लविवि और उज़होरोड के लिए हैं, जबकि निप्रो और क्रिवी रिह से ट्रेनें चॉप और चेल्म, पोलैंड के लिए हैं।

यूके यूक्रेन को 500 से अधिक मोबाइल जनरेटर दान करेगा। यूके सरकार अस्पतालों, आश्रयों और जल उपचार संयंत्रों सहित यूक्रेन में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के लिए बिजली की आपूर्ति करेगी।

यूक्रेनी बलों ने 13 मार्च को 4 विमानों, 3 हेलीकॉप्टरों को नष्ट कर दिया। यूक्रेनी सशस्त्र बलों की वायु सेना कमान ने घोषणा की कि उसने 13 मार्च को विमान-रोधी मिसाइलों का उपयोग करके 7 रूसी विमानों और एक मानव रहित हवाई वाहन को मार गिराया था।

19 दिन हुए युद्ध को
बता दें कि 14 मार्च को युद्ध का 19वां दिन है। इस भीषण लड़ाई का असर दुनियाभर पर दिखाई देगा। संयुक्त राष्ट्र(UN officials) के अधिकारियों के अनुसार, यूक्रेन के भीतर अनुमानित 1.9 मिलियन लोग विस्थापित हुए हैं, जो रूस के आक्रमण के बाद देश छोड़कर भाग गए 2.3 मिलियन से अधिक हैं। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक(Stephane Dujarric) ने कहा कि आंतरिक रूप से विस्थापित अधिकांश लोग पश्चिम की ओर लल्विव( Lviv) की ओर बढ़ रहे हैं। मानवीय स्थिति खतरनाक गति से बिगड़ती जा रही है। 

यह भी पढ़ें-यूक्रेन में एक और मेयर का अपहरण, EU ने कहा यह लोकतंत्र पर हमला, रूस कर रहा अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला