रूस का सैन्य बैरकों पर हमला,100 यूक्रेनी सैनिकों को मौत के घाट उतारा, तबाह बैरकों से 50 से अधिक शव निकाले गए

Published : Mar 20, 2022, 03:58 AM ISTUpdated : Mar 20, 2022, 04:07 AM IST
रूस का सैन्य बैरकों पर हमला,100 यूक्रेनी सैनिकों को मौत के घाट उतारा, तबाह बैरकों से 50 से अधिक शव निकाले गए

सार

रूसी सेना के हमले के बाद शहर के उत्तर में स्थित सैन्य क्षेत्र पूरी तरह से नष्ट हो चुका है। क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख विटाली किम ने शनिवार को एक वीडियो में रूसी सेना के लिए यूक्रेनी उपनाम का उपयोग करते हुए कहा, "कल orcs ने हमारे सोते हुए सैनिकों को कायरतापूर्ण तरीके से रॉकेट से मारा।"

कीव। रूस ने यूक्रेन में निर्णायक लड़ाई शुरू कर दी है। शनिवार को रूस ने यूक्रेन के दक्षिणी शहर में यूक्रेनी सैन्य बैरकों पर हमला (Russia attack on Ukrainian barracks) कर दर्जनों सैनिकों को मौत के घाट उतारा। यह हमला दक्षिणी शहर मायकोलाइव (Mykolaiv) में यूक्रेन के सैन्य बैरकों पर रूसी सैनिकों द्वारा किया गया। एक यूक्रेनी सैनिक के अनुसार पचास से अधिक शव निकाले जा चुके हैं, अभी मलबे में काफी शव दबे हुए हैं। 

हमले के वक्त 200 से अधिक सैनिक सो रहे थे

यूक्रेन के सैनिक मैक्सिम ने बताया कि रूस ने जब बैरकों पर हमले किए तो वहां 200 से अधिक सैनिक सो रहे थे। मैक्सिम ने कहा, "कम से कम 50 शव बरामद कर लिए गए हैं, लेकिन हम नहीं जानते कि कितने अन्य मलबे में हैं।" एक अन्य सैनिक ने अनुमान लगाया कि बमबारी में लगभग 100 लोग मारे गए होंगे। अधिकारियों ने अभी तक आधिकारिक मौतों को जारी नहीं किया है।

रूसी हमले से शहर का उत्तरी हिस्सा पूरी तरह नष्ट

रूसी सेना के हमले के बाद शहर के उत्तर में स्थित सैन्य क्षेत्र पूरी तरह से नष्ट हो चुका है। क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख विटाली किम ने शनिवार को एक वीडियो में रूसी सेना के लिए यूक्रेनी उपनाम का उपयोग करते हुए कहा, "कल orcs ने हमारे सोते हुए सैनिकों को कायरतापूर्ण तरीके से रॉकेट से मारा।" उन्होंने बताया कि बचाव अभियान जारी है। हालांकि, उन्होंने विवरण देने से इनकार कर दिया। उन्होंने सेना से जानकारी साझा करने की बात कही है। 

निकाले जा रहे शव

उधर, एएफपी के पत्रकारों ने दिन में पहले दिन में बचावकर्मियों द्वारा मलबे के नीचे से निकाली गई एक कटी हुई लाश सहित तीन लोगों के शव देखे। एक जीवित व्यक्ति को भी बाहर निकाला गया।

युद्ध पूर्व आधा मिलियन आबादी वाला शहर...

मायकोलाइव के मेयर ऑलेक्ज़ेंडर सेनकेविच ने स्थानीय पत्रकारों को बताया कि शहर की आबादी युद्ध के पहले लगभग आधा मिलियन थी। यह खेरसॉन से लगा हुआ है जो अब पूरी तरह से रूसी नियंत्रण में है। कई दिनों से रूसियों ने मायकोलाइव पर बमबारी की है। यह शहर काला सागर तट से लगभग 130 किलोमीटर (80 मील) नीचे ओडेसा के रणनीतिक बंदरगाह शहर के लिए सड़क पर स्थित है।

यह भी पढ़ें:

यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने दिया येरूशलम में पुतिन के मिलने का प्रस्ताव, बोले-नफ्ताली बेनेट करें मध्यस्थता

रूस की ये कैसी नैतिकता: महिलाओं और बच्चों पर सैनिकों ने बरसाई गोलियां, बच्चा समेत सात महिलाओं की मौत

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पति दिल्ली में कर रहा दूसरी शादी की तैयारी-पाकिस्तानी निकिता ने PM मोदी से मांगा इंसाफ
फील्ड मार्शल असीम मुनीर पर इमरान के आरोपों का आर्मी ने दिया जवाब, बताया 'मेंटली इल'