रूस में आए शक्तिशाली भूकंप से उठी सुनामी, जापान से लेकर अमेरिका तक अफरा-तफरी

Published : Jul 30, 2025, 10:05 AM ISTUpdated : Jul 30, 2025, 10:27 AM IST
भूकंप के बाद प्रशांत महासागर में सुनामी की चेतावनी

सार

Russia Earthquake Tsunami: के कामचटका में 8.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे तीन से चार मीटर ऊंची सुनामी लहरें उठीं। जापान के होकाइडो में भी सुनामी की हल्की लहरें दर्ज की गईं।

Russia Earthquake Tsunami: रूस के सुदूर पूर्वी पेनिनसुला कामचटका में आए 8.8 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी के खतरे के मद्देनजर जापान, हवाई और अमेरिका के पश्चिमी तट पर लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया जा रहा है। कामचटका में तीन से चार मीटर ऊंची सुनामी की लहरें उठी हैं। वहीं जापान के होकाइडो शहर में भी 12 इंच ऊंची तक सुनामी की लहरे तट से टकराई हैं।

लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया गया

अमेरिकी प्रांत हवाई के गवर्नर जोश ग्रीन लोगों से सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचने के आदेश का पालन करने और शांत रहने की अपील की है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने लोगों से सुनामी की चेतावनी को लेकर अलर्ट रहने के लिए कहा है।रूस के कामचटका प्रांत में इस भूंकप से कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

सुनामी की वजह से बंदरगाहों और कई जहाजों को नुकसान

यहां भूकंप के बाद और झटके आने की आशंका भी जाहिर की गई है। चीन, पेरू और इक्वाडोर ने भी अपने नागरिकों के लिए सूनामी आने की चेतावनी जारी की है। रूस के कई इलाकों में आई सूनामी की वजह से बंदरगाहों और कई जहाजों को नुकसान पहुंचा है। रूस के बंदरगाह शहर सेवेरो कुर्लिस्क से सुनामी की तीन लहरें टकराई हैं। अंतिम लहर ने इस बंदरगाह को नुकसान पहुंचाया है और यहां लंगर डाले खड़े जहाजों को पानी में खींच लिया।

तीसरी लहर बहुत शक्तिशाली

रूस की सरकारी समाचार सेवा तास न्यूज के मुताबिक तीसरी लहर बहुत शक्तिशाली थी। समाचार एजेंसी तास के मुताबिक इस शहर के लोग चट्टानों पर चले गए हैं और सुनामी की चेतावनी खत्म होने तक उनसे वहीं रहने के लिए कहा गया है। वहीं, सूनामी की पहली लहरों में इस शहर में पानी भर गया था। शक्तिशाली भूकंप के बाद समंदर में उठने वाली सूनामी की लहरें दूरस्थ जमीनी इलाकों से कई घंटों तक टकराती है। ऐसे में सूनामी से कितनी बर्बादी हुई इसका आंकलन करने में समय लगता है।

यह भी पढ़ें: Russia Earthquake Tsunami: रूस में आया भीषण भूकंप, 8.7 की तीव्रता से हिली धरती, सुनामी के लिए अलर्ट जारी

जापान के मेट्रोलॉजिकल एजेंसी ने दी सूनामी की  चेतावनी

रूस में आए भूकंप से उठी सूनामी की लहरों को अमेरिका के तटों तक पहुंचने में कई घंटे लग सकते हैं। ऐसे में अमेरिका के प्रभावित इलाकों में, खासकर हवाई में लोगों के मन में आशंकाएं और डर है। अमेरिकी प्रांत हवाई में अफरा तफरी का माहौल है और लोग ऊंची जगहों पर पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। इससे सड़के जाम हो गई हैं। वहीं जापान ने सैकड़ों किलोमीटर लंबी अपनी समंदरी सीमा से लोगों को खाली कराया है। जापान के मेट्रोलॉजिकल एजेंसी ने चेतावनी दी है कि सुनामी की लहरें तीन मीटर तक ऊंची हो सकती हैं।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

13 लोगों के हत्यारे को पीड़ित के 13 वर्षीय रिश्तेदार ने 80 हजार लोगों के सामने दी फांसी
दिल्ली में पुतिन का पावर शो! मोदी-पुतिन मुलाकात में क्या हुआ? देखिए अंदर की शानदार तस्वीरें