रूस ने United Nations में कहा-Zaporizhzhya न्यूक्लियर पॉवर प्लांट पर हमले की खबर झूठी हैं, सेना कर रही सुरक्षा

रूस ने कहा कि यूक्रेनी राष्ट्रवादियों और अन्य आतंकवादी ताकतों को परमाणु सक्षमों को उकसाना ही उद्देश्य है। ये लोग मौजूदा स्थिति का लाभ उठाने से रोकना चाहते है। जबकि हमारा लक्ष्य स्टेशन की सुरक्षा सुनिश्चित करना और यूक्रेन और यूरोपीय उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति में रुकावट को रोकना भी है। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 4, 2022 10:11 PM IST / Updated: Mar 05 2022, 04:03 AM IST

न्यूयार्क। यूनाइटेड नेशन्स में रूस के प्रतिनिधि ने यूरोप के सबसे बड़े ज़ापोरिज्जिया परमाणु उर्जा संयंत्र पर हमले को झूठा और दुष्प्रचार करने वाला बताया है। रूसी प्रतिनिधि ने साफ तौर पर बताया कि रूसी सेना परमाणु संयंत्र की सुरक्षा और हिफाजत में लगी है। 

सुरक्षा एक समझौते के तहत हो रहा

संयुक्त राष्ट्र संघ में रूसी प्रतिनिधि ने कहा कि Enerhodar शहर, Zaporizhzhya NPP और आस-पास के क्षेत्रों को रूसी सेना ने 28 फरवरी को अपने नियंत्रण में ले लिया था। बिजली संयंत्र प्रबंधन के साथ बातचीत के परिणामस्वरूप, इसे रूसी सेना के गार्ड के तहत रखने के लिए एक समझौता किया गया था। समझौते के तहत रूसी सेना हिफाजत में लगी है लेकिन दुष्प्रचार किया जा रहा है कि परमाणु संयंत्र में आग लगाई जा चुकी है। 

रूस ने कहा कि यूक्रेनी राष्ट्रवादियों और अन्य आतंकवादी ताकतों को परमाणु सक्षमों को उकसाना ही उद्देश्य है। ये लोग मौजूदा स्थिति का लाभ उठाने से रोकना चाहते है। जबकि हमारा लक्ष्य स्टेशन की सुरक्षा सुनिश्चित करना और यूक्रेन और यूरोपीय उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति में रुकावट को रोकना भी है। 

निश्चिंत रहें रूसी सैनिक आसपास सुरक्षा में...

रूस ने यूएन में जानकारी दी कि वर्तमान में, Zaporizhzhya NPP और आस-पास के क्षेत्र में रूसी सैनिकों द्वारा पहरा दिया जा रहा है ... 4 मार्च की रात को, Zaporizhzhya NPP के निकटवर्ती क्षेत्र में एक यूक्रेनी तोड़फोड़ समूह द्वारा एक रूसी मोबाइल गश्ती पर हमला किया गया था ... रूसी गश्ती दल ने आग पर काबू पा लिया।

यह भी पढ़ें: यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पॉवर प्लांट पर रूस का हमला, पूरा संयंत्र आग के हवाले

Russia Ukraine War के नौवें दिन रूस ने जपोरिज्जिया NPP पर हमला

रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) के नौवें दिन रूस ने जपोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमला शुरू कर दी। यह यूरोप का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र है और इसमें पहले ही आग लग चुकी है। यूक्रेन के वित्त मंत्री ने चेतावनी दी है कि अगर जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र में 'विस्फोट' होता है, तो यह चेरनोबिल से 10 गुना बड़ा हादसा होगा। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक आपातकालीन संबोधन में युद्धविराम का आह्वान किया है। वहीं, अमेरिका ने आरोप लगाया है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन युद्ध अपराध कर रहे हैं।

अमेरिका ने बताया युद्ध अपराध

रूस द्वारा यूक्रेन के परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर किए गए हमले को अमेरिका ने युद्ध अपराध बताया है। कीव में अमेरिका के दूतावास ने ट्वीट किया कि परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमला करना एक युद्ध अपराध है। यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र पर पुतिन की गोलाबारी उसके आतंक के शासन को एक कदम आगे ले जाती है।

परमाणु संयंत्र की भौतिक अखंडता से हुआ समझौता 

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के डीजी राफेल मारियानो ग्रॉसी ने कहा कि यूक्रेन के परमाणु संयंत्र की भौतिक अखंडता से समझौता किया गया है। यह कार्रवाई का समय है। यूक्रेन ने हमें एक अनुरोध भेजा है। मैंने रूस और यूक्रेन दोनों को अपनी उपलब्धता और जल्द से जल्द यात्रा करने की स्थिति का संकेत दिया है। 
इस पहल का संकट के राजनीतिक पहलुओं से कोई लेना-देना नहीं है। जमीन पर जटिल परिस्थितियों को देखते हुए मेरी उपस्थिति आवश्यक है। यूक्रेन ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को सूचित किया कि रूसी सेना ने परमाणु ऊर्जा संयंत्र की साइट पर नियंत्रण कर लिया है। संयंत्र के छह रिएक्टरों की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित नहीं हुई है और कोई रेडियोधर्मी सामग्री नहीं छोड़ी गई है।

यह भी पढ़ें:

रूस में Facebook पर बैन, मीडिया आउटलेट्स के साथ भेदभाव का लगाया आरोप, चेतावनी के बाद किया प्रतिबंधित

यूक्रेन में बरस रहे रूसी बमों के बीच लोगों को बचाने के लिए ह्यूमन चेन, जानिए रूस क्यों दिखा रहा दरियादिली

Read more Articles on
Share this article
click me!