पुतिन ने बुचा नरसंहार को बताया फेक, बोले: यूक्रेन को शांति समझौता में कोई रूचि नहीं

बुचा नरसंहार का मसला तूल पकड़ने के बाद रूस-यूक्रेन के बीच शांति वार्ता विफल होती दिख रही है। राष्ट्रपति पुतिन ने बुचा की घटना को फर्जी करार दिया गया है। 

Dheerendra Gopal | Published : Apr 12, 2022 9:29 PM IST

क्रेमलिन। यूक्रेन-रूस युद्ध (Russia-Ukraine War) में संघर्ष विराम की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। बुचा नरसंहार को लेकर एक बार फिर टकराहट बढ़ती दिख रही है। बुचा नरसंहार (Bucha genocide) को लेकर रूस पर लगे आरोपों का खंडन करते हुए मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति पुतिन (RUssian President Vladimir Putin) ने फेक (fake) करार दिया है। पुतिन की यह टिप्पणी सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद (Syria President Bashar-al-Assad) के शासन द्वारा रासायनिक हथियारों के उपयोग से संबंधित आरोपों की तुलना करने के बाद आई है।

फिर हमला करने के मूड में रूस

पुतिन ने देश के सुदूर पूर्व में स्थित रूस के अंतरिक्ष बंदरगाह वोस्तोचन कोस्मोड्रोम में अपने बेलारूसी समकक्ष अलेक्जेंडर लुकाशेंको (Alexander Lukashenko) के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि बुचा शहर में नरसंहार के दावे पूरी तरह से फेक है। पुतिन ने आगे कहा कि यूक्रेन के साथ शांति वार्ता डेड एंड पर पहुंच गई है। पूर्व-यूरोपीय राष्ट्र में सैन्य अभियान जारी रखने को लेकर भी पूरा आश्वस्त दिखे। हालांकि, उन्होंने कहा कि यूक्रेन में संघर्ष के कारण जो हो रहा है वह एक त्रासदी है।

इससे पहले दिन में, पुतिन ने दोहराया कि रूस की रक्षा के लिए यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू किया जाना था। वे अब डोनबास में नरसंहार को बर्दाश्त नहीं कर सकते। उन्होंने आगे कहा कि रूसी सेना निस्संदेह यूक्रेन में अपने उद्देश्यों को प्राप्त करेगी।

बुचा नरसंहार सामने आने के बाद रूस पर कई प्रतिबंध

जापान के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और यूरोपीय संघ (ईयू) सहित पश्चिम ने बुका अपराधों के बाद रूस के खिलाफ कई अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए हैं। इनमें रूसी कोयला आयात पर प्रतिबंध, पुतिन की दो वयस्क बेटियों और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की पत्नी और बेटी पर पर भी प्रतिबंध दिखाएंगे।

पुतिन ने कहा लड़ाई समाप्त करने में कीव की रूचि नहीं

लुकाशेंको के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में, पुतिन ने यह भी कहा कि यूक्रेन 29 मार्च को इस्तांबुल, तुर्की में मास्को और कीव वार्ताकारों के बीच आमने-सामने की बातचीत के दौरान बनी सहमतियों को लेकर यूक्रेन गंभीर नहीं है। इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने रूस के खिलाफ विशेष रूप से तेल और गैस पर अधिक प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया है। पश्चिम ने हाल ही में कहा था कि रूस ने अपने अधिकांश बलों को यूक्रेन और बेलारूस के पूर्वी हिस्से में स्थानांतरित कर दिया है क्योंकि उन्होंने चेतावनी दी है कि पुतिन की सेनाएं पूर्व में नए सिरे से हमले की तैयारी कर रही हैं।

नेहमर ने किया दावा रूस फिर करेगा

ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर (Karl Nehammer), सोमवार को मास्को में पुतिन से मिले। पुतिन से मुलाकात करने वाले पहले यूरोपीय नेता ने कहा कि वह यूक्रेन में युद्ध के बारे में आशावादी नहीं हैं। नेहमर ने कहा कि रूस स्पष्ट रूप से पूर्वी यूक्रेन में बड़े पैमाने पर हमले के लिए तैयारी कर रहा है।

यह भी पढ़ें:

गिर गई पाकिस्तान में इमरान खान सरकार, विपक्ष को मिले 174 वोट

बिजनेसमैन परिवार को बेटा जो पाकिस्तान का सबसे सफल सीएम रहा, इमरान खान के बाद अब बनने जा रहा PM

पाकिस्तान की सत्ता से इमरान सरकार को उखाड़ फेंकने वाले प्रमुख चेहरे, कौन हैं मुल्ला डीजल और मिस्टर टेन परसेंट?

Read more Articles on
Share this article
click me!