रूस और रूसियों के खिलाफ पश्चिमी देशों ने युद्ध छेड़ दिया है, हम अपने अभियान को आगे बढ़ाएंगे: सर्गेई लावरोव

Published : May 27, 2022, 08:12 PM IST
रूस और रूसियों के खिलाफ पश्चिमी देशों ने युद्ध छेड़ दिया है, हम अपने अभियान को आगे बढ़ाएंगे: सर्गेई लावरोव

सार

रूस ने कहा है कि यूएस और उसके सहयोगी पश्चिमी देशों ने रूसियों व रूसी संस्कृति के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से मॉस्को के खिलाफ पश्चिमी देशों का प्रतिबंध बढ़ता जा रहा है। 

मॉस्को। पश्चिमी देशों पर युद्ध की साजिश का आरोप रूस ने लगाया है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शुक्रवार को पश्चिमी देशों पर रूस, उसके लोगों और संस्कृति पर युद्ध छेड़ने का आरोप लगाया है। रूस ने कहा कि मॉस्को ज्यों ज्यों यूक्रेन में अपने सैन्य अभियान को आगे बढ़ा रहा पश्चिमी देशों की साजिश बढ़ती जा रही है। हालांकि, रूस ने पश्चिमी देशों को चेतावनी भी दी है।

पश्चिमी देशों पर रूसी संस्कृति को खत्म करने की साजिश का आरोप

लावरोव ने मंत्रालय की एक मीटिंग में कहा कि पश्चिम ने हम पर, पूरी रूसी दुनिया पर युद्ध की घोषणा कर दी है। रूस और हमारे देश से जुड़ी हर चीज को रद्द करने की संस्कृति पहले से ही बेतुकेपन की स्थिति में पहुंच रही है। उन्होंने पश्चिम पर रूसी लेखकों, संगीतकारों और अन्य सांस्कृतिक हस्तियों पर प्रतिबंध लगाने का आरोप लगाया। लावरोव ने कहा कि पश्चिमी देशों की यह साजिश लंबे समय तक चलेगी। लंबे समय तक हमको ऐसे प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है। 

पश्चिमी देश और अमेरिका का प्रयास तेज हो रहा

लावरोव के अनुसार अमेरिका और उसके सहयोगी पश्चिमी देशों ने हमारे देश को नियंत्रित करने के अपने प्रयासों को दोगुना, तिगुना, चौगुना कर दिया है। उन्होंने कहा कि वे एकतरफा आर्थिक प्रतिबंधों से लेकर वैश्विक मीडिया स्पेस में पूरी तरह से झूठे प्रचार के लिए व्यापक उपकरणों का उपयोग कर रहे हैं। कई पश्चिमी देशों में, रोज़ोफोबिया एक अभूतपूर्व प्रकृति का हो गया है। पश्चिमी देशों द्वारा हमारा डर दिखाकर कई देशों को बरगलाया जा रहा है। 

तीन महीने पहले रूस ने यूक्रेन पर किया था हमला

दरअसल, यूक्रेन में रूस का कथित सैन्य अभियान तीन महीना पहले शुरू हुआ था। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश पर 24 फरवरी पर यूक्रेन पर सैन्य हमला शुरू हो गया था। इस युद्ध के दौरान अमेरिका सहित दुनिया के पश्चिम देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिया था। अमेरिका व कई अन्य पश्चिमी देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगाने के साथ उसके बिजनेसमैन व अन्य रईसों पर प्रतिबंध के साथ उनकी संपत्तियां जब्त कर दी थी। रूस के बाजार को ग्लोबल लीडर्स ने खत्म करने का ऐलान करते हुए अपना बिजनेस रूस में नहीं करने का ऐलान कर दिया था।

यह भी पढ़ें:

26 जवानों को ले जा रही बस 60 फीट नीचे श्योक नदी में गिरी, 7 जवानों की मौत-देखें लद्दाख हादसे की ताजा तस्वीर

महाराष्ट्र सरकार को चुनौती देने वाले केंद्रीय मंत्री नारायण राणे अस्पताल में भर्ती, एंजियोप्लास्टी की गई

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bangladesh Next PM Net Worth: अमीरी में पत्नी से भी पीछे तारिक रहमान, जानिए कितना है बैंक बैलेंस
बांग्लादेश में तारिक रहमान की वापसी, भारत के लिए क्यों है ये गुड न्यूज?