यूक्रेन की मदद पर रूस ने अमेरिका को चेताया, नोट भेजकर कहा गंभीर परिणाम हो सकते

Published : Apr 16, 2022, 06:40 AM ISTUpdated : Apr 16, 2022, 06:43 AM IST
यूक्रेन की मदद पर रूस ने अमेरिका को चेताया, नोट भेजकर कहा गंभीर परिणाम हो सकते

सार

अमेरिका के यूक्रेन को मदद से नाराज रूस ने राजनयिक नोट भेजकर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। रूस ने अमेरिका को यूक्रेन की सैन्य मदद करने पर चेताया है।

मॉस्को। रूस-यूक्रेन (Russia-Ukraine) के बीच चल रहे युद्ध में अमेरिकी हस्तक्षेप से मॉस्को नाराज हो गया है। यूक्रेन की मदद करने पर रूस ने अमेरिका को सीधी चेतावनी दी है। रूस ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि अगर वाशिंगटन यूक्रेन को हथियार देना जारी रखता है तो इसके अप्रत्याशित परिणाम होंगे (unpredictable consequences if Washington keeps arming Ukraine)। वाशिंगटन पोस्ट ने शुक्रवार को इस बारे में एक विस्तृत रिपोर्ट दी है।

रूस ने भेजे कई देशों को राजनयिक नोट

मॉस्को में, विदेश मंत्रालय की एक प्रवक्ता ने पुष्टि की कि रूस ने यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति के बारे में संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य देशों को राजनयिक नोट भेजे थे। हालांकि, प्रवक्ता ने यह नहीं बताया है कि उस नोट में क्या-क्या लिखा गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका को एक नोट में रूस के हवाले से कहा गया है कि हम संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगियों से यूक्रेन के गैर-जिम्मेदार सैन्यीकरण को रोकने का आह्वान करते हैं, जिसका अर्थ है क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अप्रत्याशित परिणाम।

750 मिलियन डॉलर का रूसी नौसेना मिसाइल क्रूजर तबाह

फोर्ब्स यूक्रेन(Forbes Ukraine) के अनुसार, यूक्रेन ने 750 मिलियन डॉलर मूल्य के रूसी नौसेना मिसाइल क्रूजर मोस्कवा को नष्ट कर दिया है। फोर्ब्स यूक्रेन ने बताया कि यूक्रेन ने रूसी सैन्य उपकरणों की 5,260 इकाइयों को नष्ट कर दिया है, लेकिन लगभग 700 के चालक दल के साथ काला सागर बेड़े का फ्लैगशिप रूस का सबसे महंगा नुकसान है। रूस इस बात से इनकार करता है कि यूक्रेन के कथित मिसाइल हमले के बाद उसका प्रमुख जहाज डूब गया।

50 लाख लोगों का पलायन

शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त(United Nations High Commissioner for Refugees  के अनुसार, 50 दिनों के युद्ध में लगभग 50 लाख यूक्रेनियन यूक्रेन से भाग गए हैं। 7.1 मिलियन से अधिक लोग यूक्रेन में ही यहां-वहां शिफ्ट हुए  हैं। कम से कम 90% शरणार्थी महिलाएं और बच्चे हैं, क्योंकि सेना में शामिल होने की उम्र रखने वालों को देश छोड़ने पर रोक लगा दी गई थी।

यह भी पढ़ें:

तो क्या एलन मस्क होंगे ट्विटर के नए मालिक, टेस्ला के सीईओ के प्रस्ताव पर सोशल मीडिया कंपनी करेगी सोच विचार

World War II के चार नाजी कैंपों से जीवित बचे 96 साल के बुजुर्ग की रूसी हमले में मौत, फ्लैट में मारे गए बोरिस

बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगवाना चाहिए या नहीं? वैक्सीन को लेकर मन में उठ रहे हर सवाल का यहां जानिए जवाब

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अलास्का-कनाडा बॉर्डर पर 7.0 मैग्नीट्यूड का भूकंप, 20+आफ्टरशॉक्स का अलर्ट-क्या और झटके आएंगे?
पति दिल्ली में कर रहा दूसरी शादी की तैयारी-पाकिस्तानी निकिता ने PM मोदी से मांगा इंसाफ