रूस के यूक्रेन सीमा के पास सैन्य अभ्यास जारी रखने से घबरायी दुनिया, नाटो ने कहा-हम मिल बैठकर बात कर सकते

नाटो के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने रविवार को कहा कि नाटो यूक्रेन में चल रहे संकट को हल करने के उद्देश्य से किसी भी राजनयिक पहल का समर्थन करता है और युद्ध की रोकथाम को प्राथमिकता देता है।

Asianet News Hindi | Published : Feb 21, 2022 12:05 AM IST

मास्को। रूस-यूक्रेन (Russia-Ukraine conflict) लगातार युद्ध की ओर अग्रसर है। पश्चिमी देशों की चेतावनी के बाद भी रूस अपनी शर्तों पर ही समझौते को तैयार है। उधर, रूस ने अपने सैनिकों को यूक्रेन बार्डर (Ukraine border) से कम करने के ऐलान के बावजूद रविवार को यूक्रेन की उत्तरी सीमाओं के पास अपने सैन्य अभ्यास का विस्तार कर दिया। अमेरिका युद्ध की आशंकाओं के बीच लगातार चेतावनी दे रहा है। वहीं, पूर्वी यूक्रेन में सैनिकों और रूस समर्थित अलगाववादियों के बीच लगातार दो दिन हुई गोलाबारी से हमले की आशंका और बढ़ गई है। युद्ध की ओर बढ़ते रूस के सामने आगे आते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति ने शांति की अपील करते हुए संघर्ष विराम का अनुरोध किया है।

शांति बेहद जरूरी

Latest Videos

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि यूक्रेन त्रिपक्षीय संपर्क समूह के भीतर शांति वार्ता का समर्थन करता है। जेलेंस्की ने अपने एक ट्वीट पर लिखा,"कल की बातचीत को जारी रखते हुए, इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) को वर्तमान सुरक्षा स्थिति और गोलाबारी के बारे में सूचित किया। हम शांति प्रक्रिया को तेज करने के पक्ष में हैं। हम टीसीजी को तत्काल बुलाने और मौन की व्यवस्था को तत्काल लागू करने का समर्थन करते हैं।"

युद्ध रोकने के लिए नाटो-रूस परिषद में बैठने को तैयार

उधर, नाटो के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने रविवार को कहा कि नाटो यूक्रेन में चल रहे संकट को हल करने के उद्देश्य से किसी भी राजनयिक पहल का समर्थन करता है और युद्ध की रोकथाम को प्राथमिकता देता है।

स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि सबसे अहम बात यूक्रेन पर एक नए सशस्त्र हमले को रोकने के लिए है, इसलिए हम नाटो सहयोगियों द्वारा राजनीतिक समाधान खोजने के सभी प्रयासों का समर्थन करते हैं, और नाटो रूस के साथ नाटो-रूस परिषद में बैठने के लिए भी तैयार है।

बेलारूस ने युद्ध अभ्यास विस्तार की बात कह तनाव बढ़ाया

बेलारूस के रक्षा मंत्री विक्टर ख्रेनिन ने कहा है कि यूक्रेन को लेकर बढ़ते तनाव के कारण रूसी सैनिकों के साथ उनके देश का संयुक्त अभ्यास जारी रहेगा। पहले के कार्यक्रम के मुताबिक यह अभ्यास रविवार को खत्म होना था। यूक्रेन की उत्तरी सीमा बेलारूस से लगती है, जहां वाहनों से पहुंचने में तीन घंटे से भी कम का समय लगता है। रूसी सैनिकों की मौजूदगी से पश्चिमी देशों को आशंका है कि वे यूक्रेन की राजधानी कीव में घुस सकते हैं। कीव की आबादी करीब 30 लाख है।
    
अमेरिका ने चेताया-रूस तलाश रहा हमला का बहाना

अमेरिका और कई यूरोपीय देशों ने आशंका जताई है कि रूस हमला करने के बहाने तलाश रहा है। पश्चिमी देशों ने हमले की स्थिति में तत्काल प्रतिबंध लगाने की चेतावनी भी दी है।

नाटो का अनुमान, बेलारूस में 30,000 रूसी सैनिक     

उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का अनुमान है कि बेलारूस में 30,000 रूसी सैनिक हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों से फोन पर बातचीत के बाद पुतिन ने यूक्रेन पर हालात को भड़काने और नाटो पर यूक्रेन में ''आधुनिक हथियार और गोला-बारूद पहुंचाने'' के लिए दोषी ठहराया। रूस के राष्ट्रपति कार्यालय 'क्रेमलिन' के बयान में संघर्ष विराम के अस्थायी होने का उल्लेख किया गया और वार्ता के लिए जेलेंस्की की अपील पर कुछ नहीं कहा गया है।
     
बेलारूस में पारंपरिक युद्धाभ्यास के साथ परमाणु अभ्यास भी

पश्चिमी देशों के नेताओं ने आगाह किया है कि रूस अपने पड़ोसी देश यूक्रेन सीमा के तीनों तरफ लगभग 1,50,000 सैनिकों, युद्धक विमानों और अन्य साजो-सामान की तैनाती कर रखी है। रूस ने शनिवार को पड़ोसी देश बेलारूस में परमाणु हथियारों और पारंपरिक युद्धाभ्यास किया। काला सागर तट के पास भी उसके नौसैनिकों ने अभियान में हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें:

यूक्रेन को लेकर अमेरिका का रूस के साथ बातचीत का कूटनीति प्रयास जारी, प्रेसिडेंट बिडेन ने फिर कहा-रूस करेगा हमला

यूक्रेन छोड़ कर रूस जा रहे लोग, पुतिन ने विस्थापितों को 10 हजार रूबल देने का किया ऐलान

Russia कभी कर सकता है हमला, USA जापान-जर्मनी समेत एक दर्जन देशों ने Ukraine से निकालने शुरू किए अपने नागरिक

Ukraine संकट पर UNSC की मीटिंग में भारत ने दिया शांति का संदेश, युद्ध उन्माद के लिए रूस का पश्चिम पर आरोप

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

मिथुन चक्रवर्ती को मिल चुके हैं ये 10 बड़े अवार्ड्स, अब मिलेगा दादा साहब फाल्के
इस एक शर्त पर Hezbollah को बख्श देगा Israel, लेकिन हूतियों की खैर नहीं! । Nasrallah
नवरात्र 2024: नोट कर लें 03 अक्टूबर को कलश स्थापना के 6 सबसे शुभ मुहूर्त
Kolkata RG Kar Medical Collage Case LIVE: कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की सुनवाई
चुनाव से पहले गाय 'राज्यमाता' घोषित, महाराष्ट्र सरकार ने खेल दिया बड़ा दांव