Russia Ukraine Conflict: 80 टन हथियार लेकर यूक्रेन पहुंचे अमेरिका के दो सैन्य विमान

Published : Feb 10, 2022, 06:58 AM IST
Russia Ukraine Conflict: 80 टन हथियार लेकर यूक्रेन पहुंचे अमेरिका के दो सैन्य विमान

सार

रूस और  यूक्रेन के बीच चल रहे तनाव के बीच अमेरिका ने यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति बढ़ा दी है। बुधवार को दो अमेरिकी सैन्य विमान हथियार लेकर यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे। इनमें 80 टन से अधिक हथियार लोड थे।

कीव। रूस और  यूक्रेन के बीच चल रहे तनाव (Russia Ukraine Tensions) के बीच अमेरिका ने यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति बढ़ा दी है। बुधवार को दो अमेरिकी सैन्य विमान हथियार लेकर यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे। इनमें 80 टन से अधिक हथियार लोड थे। अभी तक ऐसे 10 विमान हथियार लेकर यूक्रेन आ चुके हैं। 

यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया कि आज बॉरिस्पिल हवाई अड्डे पर एक के बाद एक दो अमेरिकी विमान 80 टन से अधिक गोला-बारूद लेकर पहुंचे। आरबीएस-यूक्रेन ने यूक्रेन की सेना के स्रोत के हवाले से कहा है कि कुल मिलाकर अमेरिका ने 45 विमान हथियारों की आपूर्ति करने की योजना बनाई है।

बाधित हो सकती है यूरोप को गैस सप्लाई
दरअसल, यूक्रेन के आसपास अनिश्चित स्थिति हाल के हफ्तों में खराब हो गई है। अमेरिका और यूरोपीय संघ ने यूक्रेन की सीमा पर रूसी सैनिकों के जमावरे पर चिंता जताई है। नाटो ने सहयोगियों से कीव के लिए अपने सैन्य समर्थन को बढ़ावा देने का आग्रह किया है। यूरोपीय संघ को इस बात की चिंता सता रही है कि रूस ने यूक्रेन पर हमला किया तो रूस से यूरोप को होने वाली गैस सप्लाई बाधित हो सकती है। यूरोपीय संघ ने ऐसी स्थिति से निपटने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य आपूर्तिकर्ताओं के साथ बातचीत शुरू कर दी है। 

नाटो की सैन्य गतिविधि शांतिपूर्ण समाधान को रोक रही
बता दें कि रूस ने कई मौकों पर अपने पड़ोसी पर आक्रमण करने के इरादे के आरोपों का खंडन किया है। रूस का कहना है कि उसकी सीमाओं के पास नाटो की सैन्य गतिविधि यूक्रेन में शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में प्रयासों में बाधा उत्पन्न कर रही है। रूस इसे अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बता रहा है। अमेरिका और उसके सहयोगी देशों का दावा है कि रूस ने यूक्रेन की सीमा के पास एक लाख से अधिक सैनिकों को टैंक, तोप, मिसाइल और अन्य भारी हथियारों के साथ तैनात किया है। 

अमेरिका का दावा है कि रूस किसी भी वक्त यूक्रेन पर हमला कर सकता है। अमेरिका ने यूक्रेन पर हमला करने की स्थिति में रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी है। वहीं, रूस ने अमेरिका से इस बात की गारंटी की मांग की है कि यूक्रेन को नाटो का सदस्य नहीं बनाया जाएगा। अमेरिका ने इससे इनकार कर दिया है।

 

ये भी पढ़ें

रूस-यूक्रेन विवाद: US प्रेसिडेंट ने अमेरिकियों को देश छोड़ने को कहा, पहले ही जता चुके हैं युद्ध की आशंका

अमेरिका में सबसे बड़ी जब्ती: चोरी गए 94000 से अधिक Bitcoin बरामद, चोरी करने वाला आरोपी दंपत्ति भी अरेस्ट

हिजाब पर बैन लगा चुके हैं वर्ल्ड के 10 देशः यहां 85 हजार तक जुर्माना, मुसलमानों के पहनावे पर चीन में सख्त रूल

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अलास्का-कनाडा बॉर्डर पर 7.0 मैग्नीट्यूड का भूकंप, 20+आफ्टरशॉक्स का अलर्ट-क्या और झटके आएंगे?
पति दिल्ली में कर रहा दूसरी शादी की तैयारी-पाकिस्तानी निकिता ने PM मोदी से मांगा इंसाफ