रूसी हमले से यूक्रेन के मारियुपोल में 2500 से अधिक लोगों की मौत, खंडहर बना शहर

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग (Russia Ukraine War) का आज 19वां दिन है। रूसी सेना द्वारा किए गए हमले के चलते यूक्रेन का पोर्ट शहर मारियुपोल खंडहर में बदल गया है। यहां के 2500 से अधिक लोगों की मौत हुई है। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 14, 2022 11:56 AM IST / Updated: Mar 14 2022, 05:30 PM IST

कीव। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग (Russia Ukraine War) का आज 19वां दिन है। रूसी सेना द्वारा किए गए हमले के चलते यूक्रेन का पोर्ट शहर मारियुपोल खंडहर में बदल गया है। भारी बमबारी के चलते इमारतें ध्वस्त हो गईं है। युद्ध शुरू होने के बाद से यहां के 2500 से अधिक लोगों की मौत हुई है। सड़कों पर अब भी लड़ाई जारी है। 

सोमवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) के सलाहकार ओलेक्सी एरेस्टोविच ने कहा कि शहर के अधिकारियों की आधिकारिक रिपोर्टों के अनुसार 2,500 से अधिक लोग मारे गए हैं। यह एक ऐसी तबाही है, जिसका दुनिया ने उचित आकलन नहीं किया है। दरअसल, यूक्रेन का एक प्रमुख बंदरगाह शहर मारियुपोल लगातार गोलाबारी, बमबारी और कुछ सड़कों पर लड़ाई झेल रहा है। 

Latest Videos

डिप्टी मेयर सेरही ओरलोव ने कहा है कि रॉकेट और गोले दागने वाले रूसी सैनिकों से घिरे हुए हजारों नागरिक लगभग दो सप्ताह से वहां फंसे हुए हैं। कई इमारतें नष्ट हो गई हैं। शहर के अधिकारियों का कहना है कि भोजन, पानी, दवा और बिजली की सख्त जरूरत है। मानवीय संकट और नरसंहार जारी है। इस शहर का रणनीतिक महत्व काफी अधिक है। क्योंकि इस पर कब्जा करने से रूस को क्रीमिया और पूर्वी डोनबास क्षेत्र में समुद्री तट को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। 

यह भी पढ़ें- Russia Ukraine War: खिड़कियों पर चढ़ा दिए काले पर्दे, आखिर यूक्रेन के इस रेस्तरां के अंदर 'पक' क्या रहा है? 

मारियुपोल अस्पताल में बम विस्फोट के बाद गर्भवती महिला और बच्चे की मौत
मारियुपोल में प्रसूति अस्पताल में रूस द्वारा की गई बमबारी के बाद एक गर्भवती महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई है। शनिवार को आपातकालीन सी-सेक्शन के माध्यम से उसके बच्चे को जन्म दिया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने पुष्टि की कि दोनों की मौत हो गई है। यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि रूसी अधिकारियों ने निराधार दावे किए कि यूक्रेनी चरमपंथियों ने प्रसूति अस्पताल को आधार के रूप में इस्तेमाल करने के लिए अपने कब्जे में ले लिया था। 

यह भी पढ़ें- रूस यूक्रेन युद्ध के बीच जर्मन स्वयंसेवी बने 'भगवान', पोलैंड में पीड़ितों की ऐसे कर रहे मदद

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts